..................... शहनाज गिल ने फोटोग्राफर को देख लहराया तमाचा Shehnaz gill showing slap to Photographer, Video viral - Hindi Filmibeat

शहनाज गिल ने फोटोग्राफर को देख लहराया तमाचा, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान के शो बिग बॉस से हिट हुईं शहनाज गिल जिनको पंजाब की कैटरीना कैफ भी कहा जाता है, इस समय चर्चा में चल रही हैं। कई बार देखा जाता है कि उनकी अजीबो-गरीब हरकतें कैमरें में कैद होती हैं जिनको काफी पसंद किया जाता है। इसी तरह की हरकत उन्होने हाल ही में की है जो कि वायरल हो रही है। दरअसल शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फोटोग्राफर को तमाचा दिखातीं हुईं नजर आ रही हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर शहनाज ने ऐसा क्यों किया? बता दें कि शहनाज इस वीडियो में काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहीं हैं और जैसे ही फोटोग्राफर को उन्होने देखा कि वो उनकी फोटो ले रहा है तो मजाक में उन्होने तमाचा उसकी तरफ कर दिया था।

shehnaz gill, शहनाज गिल

हालांकि बाद में हंसते हुए उन्होने फोटोग्राफर से बात भी की। गौरतलब है कि इस वीडियो को ViralBhayani ने साझा किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग काफी पसंद कर रहे हैं और शहनाज गिल की मस्ती को साझा कर रहे हैं।

बता दें कि शहनाज गिल उन अभिनेत्रियों मे से एक हैं जो कि पंजाब में धमाका करने के बाद बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका एक गाना आया था जिसको काफी पसंद किया गया था। इस गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने गाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X