पिंड पहुंची शहनाज गिल खेतो में कराने लगी काम, पटियाला सूट पहन घुटनों तक चढ़ाई सलवार और...

Shehnaaz Gill Viral Video: बिंदास ब्यूटी क्वीन शहनाज गिल इन दिनों मुंबई की चकाचौंध और बिजी लाइफ की भाग दौड़ से परे अपने गांव अपने पिंड में सुकून भरे पल बिता रही हैं। शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने खेतों का वीडियो शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज गिल पाने से भरे खेत में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।
शहनाज गिल के इस वीडियो की बात करें तो हसीना बता रही हैं कि वो इस दौरान नहाकर निकली हैं। वीडियो में शहनाज गिल के बाल भी गीले दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पटिलाया सूट पहना हुआ है। शहनाज बता रही हैं कि वहां काफी गर्मी है। वीडियो में फैंस शहनाज गिल की सादगी को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कि उनके इस वीडियो को साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है।
आपको बता दें कि शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने ग्लैमरस लुक्स और वर्क फ्रंट से जुड़े अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पर 18.7 मिलियन फ़लोअर्स हैं। शहनाज गिल को सबसे ज्यादा लोकप्रियता पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ बिग बॉस से मिली है।


Click it and Unblock the Notifications