इस हसीना ने दी सिर्फ 2 फ़िल्में, फिर भी महीने का लाखों कमाती हैं एक्ट्रेस, करोड़ों में है नेट वर्थ

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill Net Worth: शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद काफी ज्यादा मशहूर हुई थी। अभी के समय पर वह पंजाबी इंडस्ट्री की एक बड़ी स्टार भी बन चुकी है। साथ ही वह पंजाबी फिल्मों में भी एक्टिव है। अभी तक उन्हें काला शाह काला और हौसला रख जैसी पंजाबी फिल्मों में देखा जा चुका है। साथ ही वह बॉलीवुड फिल्मों में भी एंट्री मार चुकी है।

साल 2023 में शहनाज गिल ने बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में उन्हें देखा गया था। बता दे की शहनाज गिल को इसके बाद फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भी देखा जा चुका है। अब जल्दी ही वह 'फर्स्ट क्लास' फिल्म में भी नजर आने वाली है। लेकिन आज हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताने वाले हैं।

MensXP की 2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार शहनाज गिल की कुल नेटवर्थ 33 करोड रुपए की बताई गई थी। साल में वह 3 करोड़ और महीने की 25 लाख की इनकम जनरेट करती है। साथिया आपको बता दें कि 2020 में एक्ट्रेस की नेटवर्थ सिर्फ 8 करोड़ की थी। 2021 में 16 करोड़ की और 2022 में 29 करोड़ की थी।

शहनाज गिल ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती है। वह अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी 10 लाख का चार्ज लेती है। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है और वह मुंबई में एक लक्जरी अपार्टमेंट में भी रहती है जो कि उनके खुद का है। वह लग्जरी कार की भी बहुत शौकीन है। उनके पास में ऑडी 4 से लेकर होंडा सिटी और रेंज रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां है।

शहनाज गिल के करियर की बात करें तो उन्होंने 2015 में म्यूजिक वीडियो से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की। म्यूजिक वीडियो में वह नजर आई। पंजाबी फिल्मों के जरिए एक्टिंग में किस्मत आजमाई। 2019 में बिग बॉस 13 में नजर आई। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई। फिर उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया और अब वह अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है।

Read more about: shehnaaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X