शहनाज गिल ने छोटी ड्रेस पहन थाईलैंड के क्लब में किया डांस, VIDEO देख गुस्साए लोग बोले- चंद पैसों के लिए...

Shehnaaz Gill Dance in Thailand Club: बिग बॉस 13 में अपने बेपरवाह और चुलबुले अंदाज की वजह से पॉपुलर हुईं शहनाज़ गिल आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनका स्टाइल एक दम हटके है इसीलिए लोग उन्हें देखना बहुत पसंद करते हैं। चाहें उनकी रील्स हों या उनकी फिल्म फैन्स बेशुमार प्यार लुटाते हैं, लेकिन फिलहाल तो सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर उनकी थू-थू हो रही है। चलिए जानते हैं कि क्या है इस वीडियो में ऐसा जिस वजह से लोगों को आ रहा है गुस्सा।
छोटी ड्रेस पहन नाइट क्लब में किया डांस
शहनाज़ गिल अपने चुलबुले अंदाज़ के लिए बड़ी ही फेमस है उनका यह चुलबुलापन लोगों को बिग बॉस 13 में देखने को मिला था। वहीं से शहनाज़ गिल के करियर को चार - चांद लग गए थे और इसी वजह से उनकी पॉपुलेरिटी में तेजी से बढ़ोतरी भी हुई। वहीं आपको बता दें की इन दिनों शहनाज़ का डांस वीडियो बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। जिसे देख लोग शहनाज़ से ना खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शहनाज़ गिल आपको थाईलैंड के एक नाईट क्लब में बड़ी ही एनर्जेटिक तरीके से परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता हैं नाईट क्लब शहनाज़ गिल की परफॉर्मेंस देखने के लिए पूरी तरह भरा हुआ हैं, लेकिन नाईट क्लब में शहनाज़ का डांस करना उनके फैंस को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। शहनाज का ऐसा अंदाज देख लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस वीडियो को देख लोग जमकर शहनाज को खरीखोटी सुना रहे हैं।
शहनाज का वीडियो देख फूटा फैन्स का गुस्सा
बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में देखा जा सकता है लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हद ही गई है चंद पैसों के लिए अब क्लब में नाचोगी आप। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- पैसों के लिए लोग आजकल कुछ भी कर सकते हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- शर्म आनी चाहिए आपको इस तरह डांस करने पर।


Click it and Unblock the Notifications











