..................... shehnaaz gill visits orphanage before sidharth shukla birthday watch her rare public appearance | सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन से पहले अनाथालय पहुंची शहनाज गिल, बच्चों के साथ मुस्कुराती आईं नजर - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन से पहले अनाथालय पहुंची शहनाज गिल, बच्चों के साथ मुस्कुराती आईं नजर

बिग बॉस विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। सिद्धार्थ की मौत ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था। उनके जाने से सबसे ज्यादा दुखी शहनाज गिल व उनका परिवार नजर आया। सिद्धार्थ शुक्ला यदि आज जिंदा होते तो वह 12 दिसंबर को अपना 41 वां जन्मदिन मना रहे होते।

सिद्धार्थ शुक्ला की जन्म तिथि से पहले शहनाज गिल अनाथ आश्रम पहुंची। 'बालिका वधू' से लेकर 'बिग बॉस 13' में खास जगह बनाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला के गम को भूलाने के लिए शहनाज गिल अमृतसर के अनाथालय पहुंची। जहां वह जरूरतमंद बच्चों की मदद करती और उनके साथ समय बिताती नजर आईं।

shehnaaz gill

सिद्धार्थ की जन्मदिन से पहले, शहनाज़ गिल ने मंगलवार रात एक अनाथालय का दौरा किया। सिद्धार्थ की मौत के बाद पहली बार शहनाज गिल सार्वजनिक तौर पर पहली बार ऐसे नजर आईं। वह अनाथालय में बच्चों के साथ मुस्कुराती व उन्हें गिफ्ट्स देती दिख रही हैं।

शहनाज गिल का बच्चों के साथ खेलते मुस्कुराते हुए का ये वीडियो खासा वायरल हो रहा है। शहनाज गिल के इन वीडियो को फैंस ने जमकर शेयर किए। साथ ही साथ पंजाबी गायिका और एक्ट्रेस की तारीफ की।

बता दें हाल में ही शहनाज गिल दिलजीत दोसांझ के साथ हौसला रख में नजर आईं। इस फिल्म ने पंजाब बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया। साथ ही शहनाज गिल के अभिनय की जमकर तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X