Shehnaaz Gill Viral Video: ये तुम्हारे लिए है सिद्धार्थ शुक्ला - अवार्ड लेने के बाद शहनाज़ गिल की भावुक स्पीच

Shehnaaz Gill Viral Video

Shehnaaz Gill Viral Video: शहनाज़ गिल [Shehnaaz Gill], हाल ही में फिल्मफेयर की अचीवर्स नाईट के मौके पर सबका दिल जीत ले गईं। इस इवेंट पर शहनाज़ गिल को अपने काम के लिए और फैन्स से मिली स्टारडम के लिए सम्मानित किया गया। अपना अवार्ड लेते हुए शहनाज़ गिल ने इसे सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया और उनकी स्पीच सुनकर सिडनाज़ फैन्स काफी भावुक हो गए।

शहनाज़ गिल ने अपना अवार्ड लेते हुए कहा, मैं अपने परिवार को धन्यवाद नहीं कहूंगी क्योंकि ये अवार्ड मैंने अपनी मेहनत और अपनी लगन से हासिल किया है। लेकिन एक इंसान ऐसा था जिसे धन्यवाद कहना शहनाज़ गिल नहीं भूलीं और बस उनकी यही बात सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स को भावुक कर गई

अवार्ड लेने के बाद शहनाज़ गिल ने कहा, मैं एक बंदे को थैंक यू बोलना चाहती हूं, थैंक यू मेरी लाईफ में आने के लिए और मेरे पे इतना इनवेस्ट किया कि आज मैं यहां तक पहुंची हूं। ये तुम्हारे लिए है सिद्धार्थ शुक्ला।

यूं शुरू हुआ स्टारडम तक पहुंचने का सफर

यूं शुरू हुआ स्टारडम तक पहुंचने का सफर

शहनाज़ गिल पंजाबी इंडस्ट्री का एक छोटा सा सितारा थी। हिंदी इंडस्ट्री में उन्होंने कदम रखा देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 13 के साथ। बिग बॉस के मंच पर पहुंचते ही शहनाज़ गिल ने खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ बताया था।अपनी सादगी और मासूमियत के कारण वो मंच पर आते ही सलमान खान का दिल जीत ले गई थीं। और इसके बाद सलमान खान की फेवरिट बनने में भी शहनाज़ गिल को ज़्यादा समय नहीं लगा था। अब शहनाज़ गिल, सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ अपना फिल्म डेब्यू कर रही हैं।

स्टारडम के साथी सिद्धार्थ शुक्ला

स्टारडम के साथी सिद्धार्थ शुक्ला

अपने स्टारडम की सीढ़ियां शहनाज़ गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ चढ़ीं। सिद्धार्थ से उनकी पहली मुलाकात बिग बॉस 13 के घर में हुई। इस घर में वो सिद्धार्थ और शहनाज़ से SidNaaz बन गए। उनकी दोस्ती को किसी ने दोस्ती से कुछ ज़्यादा कहा, किसी ने प्यार कहा, किसी ने पब्लिसिटी कहा तो किसी ने कुछ और। लेकिन शहनाज़ और सिद्धार्थ के रिश्ते पर किसी के कुछ भी कहने का असर नहीं पड़ा। शहनाज़ जहां बिग बॉस के घर की सबसे प्यारी सदस्य। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका साथ छोटा रहा लेकिन सिद्धार्थ के साथ उनकी जोड़ी ही उन्हें अपने करियर और निजी ज़िंदगी में अलग मुकाम पर ले गई।

रिकॉर्ड तोड़ते रहे साथ में किए Music Video

रिकॉर्ड तोड़ते रहे साथ में किए Music Video

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के पास ढेर सारे ऑफर थे। दोनों ने साथ में कई म्यूज़िक वीडियो किए और अपनी SidNaaz की जोड़ी के स्टारडम का स्वाद चखा। दोनों के म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ होते ही ट्रेंड होने लगे। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल के कुछ म्यूज़िक वीडियो ने तो रिकॉर्ड तोड़ते हुए फैन्स को खुश किया। इन वीडियो की Viewership कई मिलियन में हैं।

बन गईं देश की शहनाज़ गिल

बन गईं देश की शहनाज़ गिल

बिग बॉस के घर में शहनाज़ गिल ने जब एंट्री ली थी तो पंजाब की कैटरीना कैफ बनकर लेकिन इस शो ने उन्हें देश की शहनाज़ गिल बना दिया। शहनाज़ गिल के पास इस समय फिल्मों के ऑफर ही ऑफर हैं। जहां सलमान खान की फिल्म के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ, शहनाज़ गिल, रिया कपूर - करण बुलानी की एक फिल्म में अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा शहनाज़ गिल, साजिद खान की कमबैक फिल्म की हीरोइन हैं जिस पर काम, साजिद खान के बिग बॉस 16 के घर से वापस लौटने के बाद शुरू होगा।

आज भी ऑटोग्राफ में लिखती हैं सिद्धार्थ का नाम

आज भी ऑटोग्राफ में लिखती हैं सिद्धार्थ का नाम

गौरतलब है कि शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स सिडनाज़ के लिए शहनाज़ गिल आज भी अपना ऑटोग्राफ सिडनाज़ नाम से ही करती है। जब पहली बार फैन्स ने शहनाज़ को सिडनाज़ साईन करते देखा तो वो काफी भावुक हो गए थे। शहनाज़ गिल का ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। अब शहनाज़ गिल ने एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला के नाम अपना अवार्ड डेडिकेट कर अपने और सिद्धार्थ के फैन्स को काफी भावुक कर दिया है। यहां देखिए उनकी स्पीच।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X