सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने बदल दी शहनाज गिल की जिंदगी, Video में बोलीं- उस आत्मा ने मुझे सिखाया है
सिद्धार्थ शुक्ला के साल 2021 में निधन के बाद शहनाज गिल ने फिर से अपना हौसला दिखाया है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के चार महीने बाद शहनाज गिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। जहां पर शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर जिंदगी जीने की तरफ एक नई रोशनी दिखाई है।
सिद्धार्थ शुक्ला ने ब्रह्माकुमारी बी.के.शिवानी से सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जिंदगी जीने की नई राह दिखाई है। शहनाज गिल ने बताया है कि कैसे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उन्होंने जिंदगी के प्रति अपनी सोच बदली है। शहनाज गिल ने यूट्यूब चैनल पर एक घंटे का वीडियो शेयर किया है। शहनाज गिल ने बी.के.शिवानी सेे बात करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला का जिक्र करते हुए कहा है कि मैंने सिद्धार्थ से कई बार कहा था कि मुझे शिवानी बहन से मिलना है।

तो वो हमेशा कहते थे बिल्कुल एक दिन जरूर मिलेगी। चिल कर तू बस। और वही हुआ। शहनाज गिल ने बोला कि किसी न किसी का कोई न कोई चला जाता है। मैं भी पहले बॉडी को लेकर सहज थी। अब मैं भी आत्मा को लेकर ज्यादा सहज हूं। मैं पहले लोगों का विश्लेषण नहीं कर पाती थी।

मुझे जीवन में बहुत कुछ सिखाया
शहनाज गिल ने कहा कि मुझे बहुत भरोसा था। मैं उस वक्त काफी मासूम थी। आत्मा ने मुझे जीवन में बहुत कुछ सिखाया है। भगवान ने मुझे उस आत्मा से मिलवाया और हमें दोस्त की तरह साथ रखा। ताकि वह मुझे जीवन में कुछ सिखा सके।

मेरा रास्ता ईश्वर की तरफ जाने वाला था।
सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए शहनाज ने बोला कि बीते दो सालों में मैंने काफी कुछ सीखा। मेरा रास्ता ईश्वर की तरफ जाने वाला था। इस वजह से आत्मा मेरे जीवन में आई। उसने मुझे आप जैसे लोगों से मिलवाया। मैं सब कुछ मजबूती से संभाल सकती हूं। मैं अब बहुत मजबूत हूं।

उनका सफर पूरा हो चुका है
सिद्धार्थ के बारे में शहनाज गिल ने आगे कहा कि उनका सफर पूरा हो चुका है। उनका कपड़ा बदल चुका है। वह कहीं ना कहीं आ चुके हैं। उनका चेहरा बदल चुका है। वह इस रूप में आ चुके हैं। उनका मेरे साथ संपर्क बंद हो चुका है। लेकिन शायद यह आगे जारी रहेगा। शहनाज गिल ने अंत में यह भी बोला कि मैं हमेशा सोचती थी कि आत्मा ने मुझे इतना ज्ञान दिया है। मैं लोगों को समझ नहीं पा रही थी। आपको

शहनाज गिल बुरी तरह टूट गई थीं
बता दें कि शहनाज गिल ने इस वीडियो में खुले तौर पर मौत के बाद जीवन पर बात की और उनके चेहरे पर एक सुकून भी दिखाई दे रहा था। इससे सभी वाकिफ हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला के 2 सितंबर 2021 के हार्ट अटैक से निधन के बाद शहनाज गिल बुरी तरह टूट गई थीं। ऐसे में शहनाज गिल ने जिस तरह खुद को फिर से खड़ा किया है वो काबिले तारीफ है। आप यहां पर शहनाज गिल का पूरा VIDEO देख सकते है।


Click it and Unblock the Notifications