Shehnaaz Gill ने मीडिया के सामने बिजनेस वुमेन से कही ऐसी बात, लोगों ने एक्ट्रेस को कह दिया 'घमंडी औरत'

Shehnaaz Gill Trolled: सिंगर-एक्ट्रेस शहनाज गिल का इंटरनेट पर एक वीडियो के सामने आया है और इस वीडियो के आने के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें उन्हें एक बिजनेसवुमन से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे उन्हें "अफोर्ड" नहीं कर सकतीं। शहनाज का ये कहना अब उन पर ही भारी पड़ रहा है।
महिला ने शहनाज को किया अप्रोच
नेटिजेंस ने एक्ट्रेस को उनके "रवैये" के लिए आड़े हाथों लिया और उन्हें ये भी लगने लगा कि वह बहुत घमंडी हो गई हैं। इंटरनेट पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक महिला शहनाज को अपने हेयरकेयर ब्रांड का चेहरा बनाने का ऑफर देती हैं। एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब दिया, "आपके पैसे हैं मुझे देने के लिए? क्या आपके पास पैसे हैं?", जिस पर बिजनेसवुमन ने कहा कि वह उसे वहीं और अभी दे सकती हैं।
इसके बाद शहनाज ने चुटकी लेते हुए कहा, "आप मुझे अफोर्ड नहीं कर सकतीं, मुझे अफोर्ड करना आसान नहीं है" इस पर उस महिला ने कहा कि- "वो रहा मेरा मैनेजर, आप उससे बात कर सकती हैं।"
लोगों ने शहनाज को किया ट्रोल
महिला ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया और शहनाज के साथ कुछ मजाक भी किया, लेकिन एक्ट्रेस का यह कमेंट नेटिजेंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने उन पर असभ्य और घमंडी होने का आरोप लगाया। इंस्टाग्राम पर वीडियो के नीचे एक यूजर ने कमेंट किया, "तुम मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकते? तू है कौन..ऐसा क्या कर दिया इसने की इतना घमंड?" जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, "अगर आप मजाक भी कर रहे हैं तो भी यह सही नहीं है।" एक नेटिजन ने एक्ट्रेस को 'घमंडी औरत' तक कह डाला।
शहनाज गिल की जर्नी
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल को आखिरी बार म्यूजिक वीडियो 'सजना वे सजना' में देखा गया था। सुनिधि चौहान और दिव्या कुमार द्वारा गाए गए इस गाने को ऑनलाइन लाखों व्यूज मिले थे और इस गाने में शहनाज अपने सिजलिंग मूव्स दिखाती नजर आई थीं।
आपको बता दें, शहनाज बिग बॉस 13 में अपनी जर्नी के बाद फेमस नाम बन गईं और 2023 में, उन्होंने सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उसी साल, उन्होंने भूमि पेडनेकर की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भी काम किया। लेकिन उसके बाद, उनका बॉलीवुड करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ा।


Click it and Unblock the Notifications