शहनाज़ गिल का बॉलीवुड डेब्यू - सलमान खान की अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में एंट्री

बिग बॉस 13 के साथ सबको अपना फैन बना ले गईं पंजाब की मॉडल - एक्ट्रेस शहनाज़ कौर गिल अब आखिरकार अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। और शहनाज़ को ये ब्रेक और कोई नहीं बल्कि खुद सलमान खान दे रहे हैं। शहनाज़ गिल, सलमान खान की अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो कभी ईद कभी दिवाली में शहनाज़ गिल, आयुष शर्मा के अपोज़िट दिखाई देंगी। इस फिल्म को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स बना रहा है और इसे डायरेक्टर कर रहे हैं साजिद - फरहाद फेम फरहाद सामजी।

shehnaaz-gill-to-make-her-bollywood-debut-salman-khan-kabhi-eid-kabhi-diwali-opposite-ayush-sharma

हाल ही में कभी ईद कभी दिवाली काफी चर्चा में थी क्योंकि पहले ये फिल्म प्रोड्यूस कर रहे थे सलमान खान के बेस्ट फ्रेंड साजिद नाडियाडवाला। लेकिन हाल ही में साजिद के प्रोडक्शन हाउस की कई फिल्में फ्लॉप हुईं जिसके बाद वो कभी ईद कभी दिवाली की स्क्रिप्ट पर वापस काम करना चाहते थे। वहीं सलमान को ये फिल्म तैयार लग रही थी और वो इस पर तुरंत काम शुरू करना चाहते थे। इसके बाद साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए और सलमान खान ने इसे अकेले प्रोड्यूस करने का फैसला किया।

बात करें शहनाज़ गिल की तो उनके फैन्स, काफी समय से शहनाज़ के बॉलीवुड डेब्यू का इंतज़ार कर रहे थे। हाल ही में शहनाज़ गिल, बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दिखी थीं जहां उनकी अदाओं ने सबका दिल जीत लिया था।

पहली मुलाकात में ही जीता था सलमान खान का दिल

पहली मुलाकात में ही जीता था सलमान खान का दिल

गौरतलब है कि शहनाज़ गिल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस से कदम रखा था। शहनाज़ गिल, बिग बॉस 13 का हिस्सा थीं और स्टेज पर आते ही उन्होंने खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ बताया था। अपनी मासूमियत से शहनाज़ ने पहले ही दिन सलमान खान का दिल जीत लिया था। वहीं घर में आते ही वो सबकी फेवरिट बन गई थीं क्योंकि उनका दिल साफ था जो लोगों को बेहद पसंद आता था।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद लोगों ने दिया हौसला

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद लोगों ने दिया हौसला

बिग बॉस के घर में शहनाज़ गिल की मुलाकात हुई थी सिद्धार्थ शुक्ला से और दोनों की दोस्ती के चर्चे हर जगह होने लगे। उनकी मासूम सी दोस्ती फैन्स को इतनी ज़्यादा पसंद आ गई कि सिडनाज की जोड़ी का साथ मेंं नाम लिया जाने लगा। कुछ लोगों ने इसे प्यार बताया तो कुछ ने केवल दोस्ती लेकिन दोनों एक दूसरे से कभी अलग नहीं हुए।

साथ में किया ढेर सारा काम

साथ में किया ढेर सारा काम

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल अकसर साथ ही दिखाई देने लगे। वहीं उनके पास प्रोजेक्ट्स की भरमार हो गई। सिड नाज़ की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कई म्यूज़िक कंपनी ने उनके साथ म्यूज़िक वीडियो बनाए। इन दोनों के म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ होते ही ट्रेंड होने लगते हैं। इनकी जोड़ी फैन्स को इतनी ज़्यादा पसंद है।सिद्धार्थ के निधन के बाद पूरे देश की सहानुभूति शहनाज़ के साथ थी।

बिग बॉस में जीत लिया था दिल

बिग बॉस में जीत लिया था दिल

बिग बॉस 13 ने भारत को ऐसा स्टार दिया जिसने टीवी पर आते ही सबका दिल जीत लिया। खुद को पंजाब का कैटरीना कैफ बताने वाली शहनाज़ कौर गिल को, उनकी मासूमियत और भोलेपन ने उन्हें आते ही स्टार बनाया और बिग बॉस के साथ शहनाज़ लाखों फैन्स का दिल जीत ले गईं। बिग बॉस 13 के सीज़न में शहनाज़ गिल सबसे इंटरटेनिंग सदस्य थीं। इतनी कि उनसे सिद्धार्थ भी ज़्यादा देर तक नाराज़ नहीं रह पाते थे।

पंजाबी इंडस्ट्री में कमबैक

पंजाबी इंडस्ट्री में कमबैक

शहनाज़ गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अक्टूबर में पंजाबी फिल्म हौसला रख के साथ अपना कमबैक किया। इस फिल्म में शहनाज़ गिल, दिलजीत दोसान्ज्ह के साथ नज़र आईं और शहनाज़ का हौसला पूरे देश के फैन्स ने बढ़ाया। शहनाज़ के पास फैन्स का साथ और प्यार हमेशा से रहा।

दिखाई मज़बूती

दिखाई मज़बूती

इस दौरान, सिद्धार्थ के निधन के बाद पहली बार शहनाज़ गिल फैन्स के सामने आईं और उन्होंने अपनी फिल्म प्रमोट की। उनकी हिम्मत को हर किसी ने सलाम किया और उनके को स्टार दिलजीत दोसान्ज्ह भी शहनाज़ गिल के फैन बन गए।

खेतों में खिलखिलाती शहनाज़

खेतों में खिलखिलाती शहनाज़

अब शहनाज़ खुद को मज़बूती से संभालने के बाद वापसी की तैयारी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले शहनाज़ गिल किसी नए प्रोजेक्ट के लिए पंजाब में थीं जहां महीनों बाद उनका पंजाबी कुड़ी अवतार देखने को मिला। शहनाज़ गिल इससे पहले भी कुछ पंजाबी फिल्मों और वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं। जहां शहनाज़, ट्रैक्टर में और खेतों में चुन्नी लहराते हुए दौड़ती दिखाई दीं वहीं कुछ पंजाबी फैन्स के साथ बोलियां गातीं और डांस करती भी दिखाई दीं।

सलमान खान दे रहे हैं ब्रेक

सलमान खान दे रहे हैं ब्रेक

बिग बॉस 15 के ग्रांड फिनाले में सलमान खान, बिग बॉस 13 के विनर और अपने साथी सिद्धार्थ शुक्ला को एक ट्रिब्यूट देने पहुंची। इस दौरान, सिद्धार्थ के निधन के बाद वो पहली बार सलमान खान से मिलीं और दोनों ही भावुक हो गए। सलमान खान ने शहनाज़ गिल को हिम्मत और हौसले के साथ ज़िंदगी में आगे बढ़ने को कहा और शहनाज़ ने सलमान खान को वादा किया कि वो ऐसा करके दिखाएंगी। और अब सलमान खान खुद कभी ईद कभी दिवाली के साथ शहनाज़ को उनका बॉलीवुड ब्रेक दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X