फैन ने बोला- सिद्धार्थ शुक्ला के साथ फिल्म कर लो, शहनाज गिल ने दिया प्यारा जवाब, देखिए VIDEO
बिग बॅास 13 को खत्म हुए काफी वक्त चला गया है। लेकिन फैंस के बीच शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का को लेकर प्यार उसी तरह बरकरार है। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के अब तक के सीजन के ऐसे दो कंटेस्टेंट हैं जिनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती ही जा रही है। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला कई बार अपने फैंस से लाइव सेशन के जरिए बात कर रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है जहां पर लाइव सेशन के दौरान शहनाज गिल ने ये बताया है कि क्या वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ किसी फिल्म में काम करेंगी?
शहनाज हर बार की तरह इस बार भी लाइव सेशन के दौरान फैंस के सवालों के जवाब देते हुए नजर आयीं। ऐसे में लाइव सेशन के दौरान एक फैन ने कमेंट किया कि शहनाज आप सिद्धार्थ के साथ अच्छी लगती हैं। इसके बाद शहनाज ने अफने फैन का धन्यवाद किया। वहीं दूसरे फैन ने ये कहा कि आप दोनों को साथ में फिल्मों में काम करना चाहिए।

इस कमेंट पर जवाब देते हुए शहनाज ने कहा कि किसी डायरेक्टर को अच्छा लगेगा को करेगा वो फिल्म। इसी दौरान शहनाज गिल ने फैंस से ये भी कहा है कि वह सिद्धार्थ शुक्ला की आगामी वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 का सपोर्ट करना।
आपको बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ के बीच की दोस्ती शो के बाहर भी बरकरार है। दोनों ने शो से बाहर निकलने के बाद म्यूजिक वीडियो भी किया। जिस पर फैंस ने ढेर सारा प्यार बरसाया है। फिलहाल चलिए आपको शहनाज का ये video दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications