शादी को लेकर Shehnaaz Gill ने पहली बार की बात, अहम फैसले का सच रखा सामने

Recommended Video
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल रियलिटी शो स्टार हैं, उनको बिग बॉस 13 में काफी पसंद किया गया था जिसके बाद वह हमेशा ही लाइमलाइट में रही हैं। फिलहाल तो शहनाज अपना टॉक शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को लेकर खबरों में हैं। इस शो में कई सारे सेलेब्स आते रहते हैं और शहनाज उनके साथ बातचीत करती हैं। हाल ही में इस शो में फेमस यूट्यूबर भुवन बाम बतौर गेस्ट नजर आए, जिनसे बातचीत के दौरान उन्होंने शादी पर बात की है।
शहनाज गिल टॉक शो-
टॉक शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल के लेटेस्ट एपिसोड में फेमस यूट्यूबर भुवन बाम गेस्ट के तौर पर आए थे। जिनके साथ शहनाज गिल ने काफी मस्ती और मजाक भरी बातें की। अपने करियर पर भी कई सारी बातें करते हुए अपने काम को लेकर भी शहनाज ने खुलासा किया। इससे पहले भी इस टॉक शो में कई सारे सेलेब्स आ चुके हैं।
शादी को लेकर शहनाज का विचार-
इस सबके अलावा शहनाज गिल ने अपनी शादी को लेकर भी बात की थी। यह शयद पहली बार है जब एक्ट्रेस ने इस तरह से बात की। एक्ट्रेस ने कहा, ''लाइफ में तुम्हें नहीं पता ना कि तुम्हारा फ्यूचर क्या है। तुम्हें हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए। अभी मेरे पास कुछ चीजें हैं करने के लिए तो मैं कर रही हूं। आगे जाके मैं काम करने की पूरी कोशिश करूंगी और अगर मुझे काम नहीं मिला, तो कम से कम मेरे पास इतनी सेविंग तो होनी चाहिए कि मैं भविष्य में पैसों के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाऊं। कहीं, उस चक्कर में मुझे शादी ना कर लेनी पड़े। मुझे शादी वगैरह में विश्वास नहीं अब। मुझे लाइफ में अभी बहुत आगे जाना है। मेरा ये नहीं कि मैं पैसे उड़ाऊं। मैं सेव करना चाहती हूं।''
शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता-
शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' के विनर रहे दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से बेहद प्यार करती थीं और यह बात सभी जानते हैं कि शो के दौरान दोनों के बीच की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग दर्शकों को तो पसंद आई थी ही, साथ ही वे दोनों एक-दूसरे की कंपनी को भी खूब एंजॉय करते थे। शो खत्म होने के बाद भी दोनों अक्सर अपने खास मौकों को साथ में सेलिब्रेट करते थे। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था सिद्धार्थ की अचानक से मौत हो गई जिसके बाद शहनाज की जिंदगी में सब कुछ बदल गया।
वहीं अगर हम शहनाज वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा शहनाज के पास कई सारे दूसरे प्रोजोक्ट भी हैं। जाहिर है कि शहनाज को फैंस काफी पसंद करते हैं और स्क्रीन पर उन्हें देखने का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
