शहनाज़ गिल ने साईन की अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म, सलमान खान की भाईजान के बाद अनिल कपूर के साथ एंट्री

रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखते ही सबको अपना मुरीद कर देने वाले बिग बॉस प्रतिभागी शहनाज़ गिल, सलमान खान की फिल्म भाईजान से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। अब खबर है कि अपने डेब्यू से पहले ही शहनाज़ गिल को उनकी दूसरी फिल्म भी मिल चुकी हैं। सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने के बाद शहनाज़ गिल परदे पर अनिल कपूर के साथ एंट्री लेंगी।

टाईम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो शहनाज़ गिल ने अपनी अगली फिल्म साईन कर ली है जिसमें अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अनिल कपूर के दामाद करण बूलानी और इसे प्रोड्यूस करेंगी अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर।

shehnaaz-gill-signs-rhea-kapoor-s-next-with-anil-kapoor-and-bhumi-pednekar-read-details

ये फिल्म एक मॉडर्न फैमिली ड्रामा होगी जो आज के रिश्तों में उलझी हुई एक कहानी होगी। फिल्म में शहनाज़ मुख्य भूमिका में ही दिखाई देंगी और उनका दमदार रोल होगा।

आते ही छा गई थीं शहनाज़

आते ही छा गई थीं शहनाज़

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीज़न पर एक प्यारी सी चुलबुली सी लड़की ने खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ बताया था। इस लड़की का नाम था शहनाज़ कौर गिल जिसने स्टेज पर आते ही शो के होस्ट सलमान खान का दिल तो जीता ही, साथ ही पहले ही एपिसोड से वो भारत की चहेती बन गईं। बिग बॉस ने शहनाज़ गिल को रातों रात सुपरस्टार बना दिया।

Recommended Video

Shehnaaz Gill Backless Silver Gown पहन पहुंची HT Most Stylish Awards में ; Viral video |*Bollywood
सिड नाज़ की जोड़ी हो गई सुपरहिट

सिड नाज़ की जोड़ी हो गई सुपरहिट

बिग बॉस पर शहनाज़ गिल की मुलाकात हुई सिद्धार्थ शुक्ला से और इन दोनों की जोड़ी चुटकी में देश की सबसे पसंदीदा जोड़ी बन गई। दोनों की दोस्ती को हमेशा दर्शकों ने पसंद किया और ये उम्मीद करते रहे कि इनकी दोस्ती, अगले पड़ाव पर भी पहुंच जाए। बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद शहनाज़ और सिद्धार्थ सिडनाज़ की जोड़ी बन गए और दोनों ने साथ में ढेर सारा काम किया जिसमें ज़्यादातर म्यूज़िक वीडियो शामिल थे।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से बदली ज़िंदगी

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से बदली ज़िंदगी

लेकिन शहनाज़ गिल की ज़िंदगी में अचानक ही दुखों का पहाड़ टूटा उनके साथी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से। सिद्धार्थ के निधन के बाद पूरे देश की सहानुभूति शहनाज़ गिल के साथ थी। हर किसी ने उनका सहयोग किया और उनके दुख में शामिल हुए। इस दुख से उबरने के लिए भी शहनाज़ को पूरा समय दिया गया। उनकी निजता का ध्यान रखा गया और फैन्स ने भी लगातार उन्हें दुआएं भेजीं।

हौंसला रख से की वापसी

हौंसला रख से की वापसी

इस बीच शहनाज़ ने खुद को संभाला उन्होंने अपना फिल्म डेब्यू किया पंजाबी फिल्म हौंसला रख के साथ। इस फिल्म में शहनाज़ गिल, दिलजीत दोसान्ज्ह के अपोज़िट दिखाई दीं और उन्होंने फिल्म का प्रमोशन भी किया। शहनाज़ के अंदर की चुप्पी फैन्स का दिल तोड़ती रही। लेकिन शहनाज़ ने पूरे दिल से अपने फैन्स को खुश रखने की कोशिश की।

सलमान से किया वादा

सलमान से किया वादा

इसके बाद शहनाज़ गिल कुछ रियलिटी शो में बतौर मेहमान दिखाई दीं जिसमें बिग बॉस सीज़न 15 का ग्रांड फिनाले भी शामिल था। इस दौरान, सलमान खान, शहनाज़ गिल से मिले और दोनों की आंखों में आंसू थे। शहनाज़ ने सलमान खान से ज़िंदगी में आगे बढ़ने का वादा किया और सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म भाईजान ऑफर की जिसकी शूटिंग शहनाज़ गिल शुरू कर चुकी हैं।

हंसती मुस्कुराती शहनाज़

हंसती मुस्कुराती शहनाज़

अब शहनाज़ गिल का हंसता मुस्कुराता अवतार वापस आ रहा है। फैन्स को जैसी वो पसंद हैं, वैसी शहनाज़ को देखना काफी अच्छा लग रहा है। हाल ही में फिल्म भाईजान के सेट से उनका एक वीडियो वायरल हुआ जहां वो अपने को स्टार्स राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम के साथ काफी मस्ती करती दिखाई दीं। वहीं पंजाब से भी उनके कुछ वीडियो वायरल हुए जहां वो कभी खेतों में तो कभी पंजाबी फैन्स के साथ गिद्धा डालती दिखीं।

बड़े परदे पर देखने का इंतज़ार

बड़े परदे पर देखने का इंतज़ार

अब फैन्स को इंतज़ार है तो बस शहनाज़ गिल को बड़े परदे पर देखने का। शहनाज़ गिल जहां सलमान खान की कॉमेडी फिल्म भाईजान में सिद्धार्थ निगम से रोमांस करती दिखाई देंगी वहीं इसके बाद अब वो रिया कपूर - करण बूलानी की फिल्म में अनिल कपूर - भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगी। माना जा रहा है कि फिल्म में शहनाज़ का अवतार बिल्कुल ही अलग होगा। फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर चली जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X