..................... Shehnaaz gill share her Hollywood series poster and said asli bigg boss know the truth। शहनाज गिल ने शेयर किया हॅालीवुड सीरीज पोस्टर बोलीं असली बिग बॅास यहां जानिए सच्चाई - Hindi Filmibeat

शहनाज गिल का हॅालीवुड सीरीज डेब्यू, पोस्टर में दिखीं दमदार, 2022 में बड़ा ऐलान, क्या है सच्चाई ?

बिग बॅास 13 फेम शहनाज गिल ने अपने एक नए पोस्टर से सनसनी फैला दी है। शहनाज गिल ने हॅालीवुड वेब शो का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद शहनाज गिल के फैंस काफी खुश हैं वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो यह सवाल कर रहे हैं कि क्या सच में शहनाज गिल का हॅालीवु़ड वेब शो से डेब्यू होने जा रहा है।

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॅालीवुड वेब शो लूसिफर का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में शहनाज गिल हॅालीवुड एक्टर टॅाम एलिस के साथ नजर आ रही हैं। शहनाज गिल इस पोस्टर में अपने लुक से काफी प्रभावित कर रही हैं और साथ ही काफी इंटेंस लुक में भी नजर आ रही हैं।

Shehnaaz gill

शहनाज गिल के इस अंदाज से आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। इस पोस्टर के साथ सबटाइटल में लिखा है कि हेल को नया रूममेट मिला है। इस वेब शो के पोस्टर को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने लिखा है कि असली बिग बॅास तो यहां है #NetflixIndiaPlayback2021 #PlayBack2021। शहनाज गिल के फैंस पहले इस पोस्टर को देख बेहद खुश हुए। फिर इसके बाद इस हॅालीवुड पोस्टर को लेकर एक जानकारी सामने आयी है।

क्या है शहनाज गिल के हॅालीवुड सीरीज का सच?

क्या है शहनाज गिल के हॅालीवुड सीरीज का सच?

मीडिया रिपोर्ट अनुसार यह ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस के जरिए बनाया गया एडिट पोस्टर है। जो कि साल 2021 को अलविदा कहते हुए एक बड़ा क्रॉसओवर एपिसोड बनाया जा रहा है। इस तरह का पोस्टर केवल शहनाज गिल के लिए नहीं बनाया गया है बल्कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोनू सूद के भी पोस्टर इसी तरह बनाए गए हैं।

शहनाज गिल की लोकप्रियता

शहनाज गिल की लोकप्रियता

वैसे इस पोस्टर की क्या सच्चाई है इसका खुलासा शहनाज गिल जल्द कर सकती हैं। वैसे शहनाज गिल के इस पोस्टरको शेयर करने के बाद कई लोगों ने पोस्ट किया है कि कुछ नया आने वाला है। आपको बता दें कि शहनाज गिल की हाल ही में फिल्म हौसला रख रिलीज हुई है।

हौसला रख की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई

हौसला रख की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई

हौसला रख में शहनाज गिल को देखने के लिए सिनेमाघर में भीड़ लौट आयी थी। शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म ने पंजाबी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। शहनाज गिल की हौसला रख ने बॉक्स ऑफिस में 3 दिन में विश्व स्तर पर 17.5 करोड़ की कमाई की।

शहनाज गिल का ग्लैमर

शहनाज गिल का ग्लैमर

इसी के साथ 28 साल की शहनाज गिल ने बिग बॅास 13 के बाद अपने हेल्थ भी काफी काम किया है। 6 महीने में शहनाज गिल ने अपना 12 किलो वजन कम किया। खास तौर पर कोरोना लॉकडाउन में शहनाज गिल ने अपनी डाइट पर काफी ध्यान दिया और फिटनेस से सभी को चौंका कर रख दिया। शहनाज गिल ने वजन कम करने पर कहा था कि अगर आप कोशिश करते हैं तो यह कठिन नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X