Video रेत में इस जानवर पर बैठकर जोर से चिल्लाईं Shehnaaz Gill, बोलीं- जिंदगी पर खतरा

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill Video:बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल फिर से एक बार अपने लेटेस्ट वीडियो के कारण इंटरनेट पर छाई हुई हैं। शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज गिल ऐसी जगह पर बैठी हुई हैं, जहां से उन्हें अपनी मां को याद करना पड़ रहा है। शहनाज गिल काफी डरी हुईं इस वीडियो में दिखाई दे रही हैं।

शहनाज गिल ने हाल ही में लोकप्रिय सिंगर गुरु रंधावा के साथ अपने एक लेटेस्ट वीडियो सांग की शूटिंग की है। इस गाने का नाम है- मून राइस। शहनाज गिल ने इस गाने के लिए कई सारे भिन्न लोकेशन में शूटिंग की है। ऐसे में शहनाज गिल का एक बीटीएस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शहनाज गिल ऊंट पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। शहनाज गिल ऊंट पर बैठ तो गई हैं।

वह इस वीडियो में अचानक से चिल्लाने लगती हैं। सिंगर गुरु रंधावा के मून राइस सांग का बीटीएस वीडियो शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शहनाज गिल अपने इस इंस्टाग्राम में रेगिस्तान में ऊंट के ऊपर बैठी हुई हैं। पहले तो ऊंट जमीन पर बैठा रहता है। तब तक शहनाज गिल शांत रहती हैं। जैसे ही ऊंट खड़ा होता है। शहनाज गिल डर जाती हैं।

ऊंट की आवाज सुनने के बाद शहनाज गिल काफी डर जाती हैं और मम्मी मम्मी बोलते हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में शहनाज गिल ने लिखा है कि जान है तो जहान है। मैं डर गई थी। इससे सभी फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि केवल शूटिंग के लिए शहनाज गिल ऊंट पर बैठी हैं। वरना वह कभी भी ऊंट पर नहीं बैठती। शहनाज के कई फैंस ने इस पर स्माइल वाली इमोजी शेयर की है। अब तक शहनाज गिल के इस वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X