शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर दो लोगों ने चलाई गोलियां, अमृतसर में हुआ हादसा

शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर सोमवार को दो अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं और उन पर हमला किया। ये हादसा अमृतसर में हुआ। हालांकि, संतोख सिंह इस हादसे में बाल बाल बच गए। हादसे के वक्त संतोख सिंह के दो बॉडीगार्ड उन्हें गाड़ी में छोड़कर वॉशरूम गए थे। इसी दौरान संतोख सिंह पर दो लोगों ने गोलियां चलाई।

मौके पर पुलिस ने छानबीन की और चार खाली बुलेट बरामद की है। इस मामले में दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हो गया है और पुलिस संदेह के दम पर जांच शुरू कर चुकी है।

shehnaaz-gill-s-father-santokh-singh-shot-by-gun-by-two-unidentified-men-in-amritsar

ये हादसा तब हुआ जब कुछ ही दिन पहले, संतोख सिंह, भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। दो बाईक सवार युवक, संतोख सिंह के पास पहुंचे और जैसे ही उन्होंने गाड़ी का शीशा नीचे किया, उन पर हमला कर दिया गया।

रेप का केस दर्ज हुआ

रेप का केस दर्ज हुआ

पिछले साल, शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर रेप का केस दर्ज हुआ था। एक युवती ने उन पर गन पॉइंट पर गाड़ी के अंदर रेप करने का आरोप लगाया था। संतोख सिंह पर रेप का केस दर्ज किया गया जिसके बाद उनके बेटे शहबाज़ ने इन आरोपों को झूठा साबित करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाया था।

पिता से ठंडे संबंध

पिता से ठंडे संबंध

बिग बॉस 13 की प्रतिभागी शहनाज़ गिल ने शो में अपने पिता के बारे में काफी बातचीत की थी। उन्होंने अपने पार्टनर, सिद्धार्थ शुक्ला से अपने परिवार के साथ अपने निजी रिश्तों के बारे में बात करते हुए बताया था कि उनके माता - पिता के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं हैं। हालांकि, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज़ के पिता, अपनी बेटी का साथ मज़बूती से खड़े दिखाई दिए।

सोशल मीडिया से दूर थीं शहनाज़

सोशल मीडिया से दूर थीं शहनाज़

सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन के बाद शहनाज़ गिल, सोशल मीडिया और कैमरों से दूर थीं। हाल ही में सिद्धार्थ के जन्मदिन पर उन्होंने सिद्धार्थ की एक तस्वीर बिना किसी कैप्शन के साथ शेयर किया था। वहीं, सिद्धार्थ के निधन के बाद उनकी पंजाबी फिल्म हौसला रख रिलीज़ हुई थी।

नेटफ्लिक्स के प्रमोशन वीडियो में आईं नज़र

नेटफ्लिक्स के प्रमोशन वीडियो में आईं नज़र

इसके अलावा, शहनाज़ गिल हाल ही में नेटफ्लिक्स के एक प्रमोशन वीडियो में नज़र आईं जिसके बाद वो काफी समय तक ट्रेंड हुईं। इस प्रमोशन के लिए नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज़ ल्यूसिफर के पोस्टर पर शहनाज़ गिल भी नज़र आईं थीं।

मैनेजर की सगाई में आईं नज़र

मैनेजर की सगाई में आईं नज़र

जहां, शहनाज़ गिल काफी समय से कैमरों से दूर थीं वहीं कुछ हफ्तों पहले ही वो अपनी मैनेजर की सगाई में पहली बार, Socialise करती नज़र आईं। फैन्स को जल्दी ही उनकी वापसी की उम्मीद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X