Shehnaaz Gill Filmfare Awards South: कांजीवरम साड़ी - गजरा लुक में पहुंची शहनाज़ गिल, रेखा को दे दी टक्कर

शहनाज़ गिल इस समय जिस तेज़ी से स्टारडम की सीढ़ियां चढ़ रही हैं, उसे देखकर हर कोई उन पर गर्व कर सकता है। कल रात शहनाज़ गिल [Shehnaaz Gill] ने Filmfare Awards South 2022 में भी अपना जलवा बिखेरा। शहनाज़ गिल रेड कार्पेट पर एक कांजीवरम साड़ी में पहुंची। इतना ही नहीं उन्होंने अपना लुक पूरा किया एक गजरे के साथ। उनकी तुलना सुपरस्टार रेखा से की गई।
देश के सबसे बड़े सितारों के बीच शहनाज़ गिल को यूं देखकर उनके फैन्स भी उन पर गर्व कर रहे हैं। Filmfare Awards South से शहनाज़ गिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। फैन्स उनकी तस्वीरें लगातार रिट्वीट और शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों में कभी शहनाज़ गिल अल्लू अर्जुन के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं, तो कभी सई पल्लवी के साथ हंसी मज़ाक करती। वहीं एक तस्वीर में वो आर माधवन से मिलती भी नज़र आ रही हैं।

कभी भाई कभी जान
दिलचस्प है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म कभी भाई कभी जान से शहनाज़ गिल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म से भी शहनाज़ का जो लुक लीक हुआ है उसमें शहनाज़ गिल साड़ी और गजरे में नज़र आ रही हैं।

ठहाकों की बौछार
शहनाज़ गिल, अवार्ड शो के दौरान, साउथ सुपरस्टार सई पल्लवी के साथ ठहाके मारती दिखीं। वहीं कुछ तस्वीरों में वो अल्लू अर्जुन के साथ बैठी भी दिखाई दीं।

गपशप की शौकीन
शहनाज़ गिल गपशप की कितनी शौकीन हैं ये तो सबने बिग बॉस में देखा ही है। शहनाज़ गिल, आर माधवन के साथ भी गपशप करती नज़र आईं।

हो सकता है साउथ डेब्यू
कांजीवरम में जबसे शहनाज़ की ये तस्वीरें वायरल हुई हैं तब से उनके फैन्स का भी यही मानना है कि जल्दी ही कोई शहनाज़ को किसी साउथ की फिल्म के लिए भी कास्ट कर सकता है।

वायरल हुई थी तस्वीरें
हाल ही में शहनाज़ गिल का Bridal अवतार काफी वायरल हुआ था जो कि एक फैशन शो से था। शहनाज़ की तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। काम की बात करें तो सलमान खान की कभी ईद कभी दिवाली के बाद रिया कपूर ने भी अनिल कपूर के साथ एक फिल्म के लिए शहनाज़ गिल को साइन कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











