रैंप पर Shehnaaz Gill ने गिद्दा कर गिराई ऐसी बिजली, गूंज उठा हॉल में 'सना' का नाम

Shehnaaz Gill Video:शहनाज गिल एक बार फिर से अपने लेटेस्ट वीडियो के कारण इंटरनेट पर छाई हुई हैं। शहनाज गिल ने अपने ठुमके से रैंप वाॅक पर आग लगा दी है। शहनाज गिल का लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दिनों कोई भी फैशन वॅाक क्यों ना हो, शहनाज गिल वहां पर जरूर दिखाई देती हैं।
इस बार भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। हाल ही में दिल्ली में हुए एक फैशन शो में शहनाज गिल अपने डिजाइनर केन के लिए शो स्टॉपर बनीं। रैंप पर चलने के बाद डिजाइनर केन के बोलने पर शहनाज ने पंजाबी में अपना जलवा दिखाया। हमेशा मुस्कुराती हुई शहनाज गिल रैंप पर भी अपनी खूबसूरती और स्माइल से जादू बिखेरती हुई दिखाई देती हैं। इस वीडियो में केन के साथ शहनाज पंजाबी गिद्दा डांस करते हुए दिख रही हैं।
जब भी शहनाज गिद्दा करती हैं तो उनके फैन को बिग बॅास की सना की याद आ जाती है। इस वीडियो में शहनाज को देख फैंस काफी खुश हैं। साथ ही वह शहनाज के स्टाइल की भी काफी तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने इंस्टाग्राम से लेकर सोशल मीडिया के हर अकाउंट पर शहनाज के रैंप वॉक और डांस का वीडियो वायरल कर दिया है।
शहनाज गिल ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इस वीडियो को 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक फैन ने लिखा है कि हमारी दिल्ली में इस क्वीन का स्वागत है। एक फैन ने शहनाज को खूबसूरत बताया है। एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा है कि किसी दूसरे बाॅलीवुड एक्ट्रेस से काफी अच्छा वॉक करती हैं शहनाज गिल। शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैंस फायर और हार्ट वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं।
शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर कर शुक्रिया अदा किया है। इस पर उनके भाई से लेकर कई सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। आप खुद देखिए शहनाज गिल का यह अंदाज।


Click it and Unblock the Notifications











