'मुझे अफॉर्ड कर पाओगे...', जब फैन को Shehnaaz Gill ने दिखाया एटीट्यूड, लोग बोले- सलमान खान नहीं हो जो...

Shehnaaz Gill Got Trolled: शहनाज गिल टीवी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा छाई रहती है और आपको बता दें कि अब तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उन्होंने कदम रख दिया है। हालांकि सबसे ज्यादा उनको सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह कई सारी इवेंट्स में भी नजर आ जाती हैं। लेकिन अभी इसी बीच एक्ट्रेस ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद में उनका काफी ट्रोल किया जा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया था एक फीमेल फैन ने एक्ट्रेस से सवाल किया था कि क्या वह उनके ब्रांड को एंडोर्स करना चाहेंगी? लेकिन इस पर शहनाज गिल ने एटीट्यूड दिखाया और कहा कि क्या आपके पास में मुझे देने के लिए पैसे हैं? क्या आप मुझे अफोर्ड कर पाओगी?
शहनाज गिल के इस एटीट्यूड को देखने के बाद में काफी सारे लोग हैरान हो गए हैं और फैंस का यह भी कहना है कि आखिरकार एक्ट्रेस को क्या हो गया है। जरा सी फेमस क्या हो गई इनमें घमंड आ गया है। एक्ट्रेस के इस बयान पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि तुम हो कौन। एक दूसरा यूजर लगता है कि अपने आप को सलमान खान समझ रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शहनाज गिल का यह वीडियो थोड़ा सा पुराना हो चुका है। लेकिन इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शहनाज गिल अपनी बात बहुत ही एटीट्यूड के साथ में कहती हुई नजर आ रही है। हालांकि यह बात उन्होंने मजाक में कही थी।


Click it and Unblock the Notifications