Shehnaaz Gill: ना फ्रेंड्स..ना फैमिली..ना टीम.. शहनाज ने दिया इस खास इंसान को अवॉर्ड का क्रेडिट

Shehnaaz Gill: सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाह गिल का एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि शहनाज गिल अवॉर्ड लेने के बाद अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को इसका श्रैय दिया था। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इंडस्ट्री में शहनाज गिल एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। शहनाज को फैंस काफी पसंद करते हैं और वह अपने अंदाज से सबका दिल जीतने में भी कामयाब हो जाती हैं।
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हम उसकी बात करते हैं, दरअसल फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 में शहनाज गिल को अवॉर्ड दिया गया, तो अभिनेत्री ने उसे सिद्धार्थ शुक्ला के नाम कर अभिनेता का शुक्रिया अदा किया। शहनाज का सिद्धार्थ शुक्ला को अपना अवॉर्ड डेडिकेट किया।
शहनाज कहती हैं, 'मैं अपनी फैमिली, फ्रेंड और टीम को बिल्कुल भी डेडिकेट नहीं करूंगी क्योंकि ये मेरी मेहनत है।' इसके बाद शहनाज अवॉर्ड को देखकर अपना फेमस डायलॉग बोलती हैं, 'तू मेरा है और तू मेरा ही रहेगा। मैं एक बंदे को थैंक्यू बोलना चाहती हूं। थैंक्यू मेरी लाइफ में आने के लिए। उसने इनता मुझमें इनवेस्ट किया कि आज मैं यहां तक पहुंची हूं। सिद्धार्थ शुक्ला ये तुम्हारे लिए।'
जाहिर है कि सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं हैं परंतु आज भी शहनाज गिल के लिए आज भी वह उनके साथ हैं। शहनाज को जब भी मौका मिलता है वह सिद्धार्थ को लेकर अपनी बात रखती हैं, कभी कभी इमोशनल भी हो जाती है परंतु सिद्धार्थ का शुक्रिया अदा करना वह कभी नहीं भूलती हैं।
गौरतलब है कि शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती बिग बॉस 13 के घर से शुरु हुई थी, दोनों बहुत खास दोस्त थे। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद दोनों ने साथ में म्यूजिक वीडियो भी किए और बहुत सारा काम किया। परंतु कुछ वक्त सिद्धार्थ की हार्ट अटैक से मौत हो गई और शहनाज अकेली रह गई। सिद्धार्थ की मौत का झटका ना सिर्फ शहनाज को बल्कि उनके फैंस को भी लगा था।


Click it and Unblock the Notifications