फोटो के लिए पैपराजी के साथ Shehnaaz Gill ने की ऐसी हरकत, Troller की फैंस ने लगाई लताड़

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill Video:बिग बॅास फेम शहनाज गिल हमेशा से ही पैपराजी की फेवरेट रही हैं। अपने साफ दिल और मीठी जुबान के लिए शहनाज गिल लोकप्रिय हैं। लेकिन इस बार शहनाज गिल ने ऐसी हरकत कर दी है कि उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया है। हाल ही में शहनाज गिल और रैपर एमसी स्क्वायर बिग बॅास 16 में अपना सांग प्रमोट करने पहुंचे थे।

शहनाज को इस दौरान कैमरे के लिए पैपराजी के सामने फोटो के लिए पोज देना था। शहनाज कैमरा के सामने पहुंचीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को देखकर अजीब रिएक्शन देने लगती हैं। शहनाज इसके बाद रूड तरीके से एमसी स्क्वायर से कहती हैं कि गाना गाओ, ये लोग सिर्फ फोटो लेने आए हैं। इसके बाद एमसी स्क्वायर ने गाना गाया। शहनाज के सामने वह पूरा गाना गाते हैं। शहनाज फिर उन्हें रोकते हुए कहती हैं कि यह लोग सब काट देंगे।

यह इसका पता नहीं कुछ और ही करेंगे। शहनाज फिर वहां से जाने लगती हैं। पैपराजी रोकने की कोशिश करते हुए शहनाज से कहते हैं कि उन्हें सोलो फोटो चाहिए। शहनाज इस पर एमसी को खींचते हुए आगे लेकर जाती हैं। वो इसके बाद आगे कहती हैं कि हो गया यार, सोलो क्यों दे हम? हम गाना प्रमोट करने आए हैं। हमारा गाना भी प्रमोट कर दो।

बस फोटो ही चाहिए इनको। शहनाज का इस तरह बर्ताव कई लोगों को पसंद नहीं आया है। कई लोगों ने इस पर शहजान का सपोर्ट करते हुए कहा कि वह सही बोल रही हैं। यहां वह गाने का प्रमोशन करने के लिए आयी हुई हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बेबी ने मीडिया वालों की अच्छे से बजाती हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बिल्कुल सही बोली शहनाज। जितना इनको सम्मान देती है सना...उतना ही उसके बारे में निगेटिव न्यूज पोस्ट करते हैं। शहनाज गिल की ट्रोलिंग के बाद फैंस वीडियो के नीचे कमेंट कर उन्हें सही ठहरा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X