सिद्धार्थ शुक्ला के गम में टूटीं शहनाज गिल ने लिया मुंबई छोड़ने का फैसला? क्या है सच्चाई
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हुआ। उनके निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया। लेकिन उनका परिवार और शहनाज गिल तो अभी भी इस सदमे से उभर नहीं सके हैं। करीब डेढ़ महीने के बाद शाहनाज गिल अब अपने काम पर निकली हैं लेकिन अभी भी वह बिल्कुल मायूस नजर आ रही हैं।
अब लेटेस्ट गॉसिप्स की मानें तो शहनाज गिल मुंबई हमेशा हमेशा छोड़ने का विचार कर रही हैं। वह इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रही हैं और वह इसीलिए हमेशा हमेशा के लिए मुंबई छोड़ सकती हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बताया गया कि शहनाज गिल सिद्धार्थ के बाद इस शहर को छोड़ने का फैसला ले सकती हैं। लेकिन इन खबरों के बाद जब सच्चाई आई तो वह कुछ और ही थी।

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक सोशल मीडिया के इस दावे व वीडियो में जरा सच्चाई नहीं है। ये एक फेक वीडियो है। शहनाज गिल धीरे धीरे अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस आने की कोशिश कर रही हैं। ऐसी झूठी खबरें एक्ट्रेस को और तोड़ सकती हैं।

सिडनाज
सिद्धार्थ शुक्ला के जाने की सबसे ज्यादा क्षति शहनाज गिल व सिद्धार्थ के परिवार की थी। शहनाज और सिद्धार्थ के फैंस भी इस गम से नहीं निकल पा रहे हैं। आए दिन सिडनाज हैशटैग ट्रेंड होता है। फैंस एक्टर को याद करते हैं।

होंसला रखा फिल्म
शहनाज गिल की पंजाबी फिल्म आने वाली है जिसमें वह दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। हाल में ही वह इस फिल्म के प्रमोशन में नजर आईं। जहां से उनकी नई फोटो वीडियो भी देखने को मिली।

नई तस्वीर में मायूस नजर आईं शहनाज गिल
हाल में ही सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की लेटेस्ट फोटो सामने आया। जिसमें वह मायूस दिखीं। उनके चेहरे की पहले जैसी चंचलता नहीं नजर आईं।

शहनाज गिल के भाई ने बनवाया टैटू
शहनाज गिल के भाई ने कुछ दिन पहले अपने हाथ पर बने टैटू की तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए टैटू बनवाया था। शहनाज गिल का परिवार भी सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब था।


Click it and Unblock the Notifications











