इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं Shehnaaz Gill, करण वीर मेहरा ने दी हेल्थ अपडेट, फैंस कर रहे दुआएं

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill hospitalised: बिग बॉस 13 की चहेती कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल की तबीयत अचानक बिगड़ने से फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उन्हें ग्लूकोज ड्रिप पर रखा गया है।

करण वीर मेहरा पहुंचे अस्पताल

बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा शहनाज गिल से मिलने अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहां से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में करण ने बताया कि शहनाज अब बेहतर महसूस कर रही हैं और जल्द ठीक हो जाएंगी।

करण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा- "आप सभी से गुजारिश है कि शहनाज के लिए दुआ करें ताकि ये फिर से अपनी पुरानी एनर्जी में वापस आ जाए और जल्दी ठीक हो जाए।"

शहनाज बोलीं - "जल्दी पार्टी करूंगी"

वीडियो में शहनाज हंसते हुए करण से कहती हैं कि वो जल्द ही ठीक होकर उनके साथ पार्टी करेंगी। उनका यही पॉजिटिव अंदाज देखकर फैंस ने राहत की सांस ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें, शहनाज को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं शहनाज

यह पहला मौका नहीं है जब शहनाज की तबीयत बिगड़ी हो। दो साल पहले, उन्हें फूड इन्फेक्शन के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय भी उन्होंने अस्पताल के बेड से इंस्टाग्राम लाइव किया था।

फैंस कर रहे दुआ

सोशल मीडिया पर शहनाज के फैंस #GetWellSoonShehnaaz ट्रेंड करवा रहे हैं। हर कोई बस यही कह रहा है कि वो जल्दी ठीक होकर फिर से अपनी वही एनर्जेटिक, फनी और प्यारी शहनाज बनकर लौटें।

Read more about: shehnaaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X