गोवा के बीच पर दौड़ती हुई बेहद HOt शहनाज गिल, वीडियो और तस्वीरें देख फैंस फिदा
बिग बॅास 13 की लोकप्रियता का स्वाद शहनाज गिल नए सीजन के आने के बाद भी ले रही हैं। बिग बॅास 14 के वीकेंड के वार पर शहनाज गिल की एंट्री ने फिर से टीआरपी का मीटर हाई कर दिया है। बिग बॅास के इतिहास में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ऐसे दो कंटेस्टेंट रहे हैं जो कि आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहते हैं।
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस ने सिडनाज नाम दिया है। यही वजह है कि मेकर्स भी दोनों को एक साथ लाने के लिए कोई ना कोई जुगाड़ लगाते रहते हैं। हाल ही में दोनों का एक म्यूजिक वीडियो सोना मेरे सोना...लांच किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार नए म्यूजिक वीडियो के लिए शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला फिर से गोवा पहुंचे हैं। जहां से शहनाज ने अपना वीडियो शेयर किया। पानी के बीच मस्ती करते हुए शहनाज काफी बोल्ड और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications