Shehnaaz Gill ने भाई को गिफ्ट कर दी इतनी मंहगी लक्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

शहनाज गिल इस वक्त काफी चर्चा में हैं और इसका कारण किसी तरह की फिल्म या शो नहीं है। दरअसल शहनाज गिल अपने भाई शहबाज के लिए कुछ ऐसा कर डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। खबरें हैं कि शहनाज गिल ने अपने भाई को एक कार गिफ्ट की है जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
अपने भाई के साथ शहनाज गिल का रिश्ता छिपा हुआ नहीं है और अपना प्यार दिखाने के लिए एक्ट्रेस शहबाज बदेशा को एक बेहद महंगी मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास सेडान उपहार में दी है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शहबाज बदेशा एक संगीत कलाकार हैं जो धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।
बदेशा ने खुद इस गिफ्ट का खुलासा इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होने 80 लाख रुपये से अधिक कीमत की नई सेडान कार के साथ एक वीडियो साझा किया है। इसके बाद शहनाज गिल की काफी तारीफ हो रही है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ शहबाज ने लिखा था, 'थैंक यू सिस्टर।'
इसके बाद लोगों ने काफी प्यार लुटाया था। एक ने लिखा था, ''शहबाज़ भाई को बधाई।'' एक का कहना था, ''बहन हो तो ऐसी।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है शानदार कार।'' इस तरह के कमेंट्स आ रहे हैं लेकिन शहनाज का रिएक्शन अभी तक नहीं आया है।
शहनाज़ गिल को लक्जरी कारें काफी ज्यादा पसंद है और यही कारण है कि उनके पास खुद रेंज रोवर इवोक, जगुआर एक्सजे, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास और अन्य कई तरह की कारें हैं। वर्कफ्रंट पर शहनाज गिल कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाली हैं और इसको लेकर वो बिजी हैं।
आखिरी बार उनको सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। शहनाज गिल की ये पहली फिल्म थी और उनका किरदार लोगों को पसंद आया था।


Click it and Unblock the Notifications