'शर्म आनी चाहिए..' सिद्धार्थ शुक्ला को भूल गईं शहनाज गिल, पुण्यतिथि पर भी नहीं किया याद, भड़के फैंस

Shehnaaz Gill Sidharth Shukla

Shehnaaz Gill Sidharth Shukla- शहनाज गिल इस वक्त बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं और इसका कारण है ये तारीफ 2 सितंबर। जी हां, ये वही तारीख है जिस दिन मशहूर एक्टर और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ था।

2 सितंबर 2021 को वो इस दुनिया से चले गए थे और पीछे कई सवाल और फैंस के साथ साथ परिवार को काफी दुखी कर गए थे। बता दें कि शहनाज गिल को इस वक्त इसलिए ट्रोल किया जा रहा है कि महज 4 सालों में ही उन्होने सिद्धार्थ शुक्ला को भुला दिया है।

दरअसल उनकी पुण्यतिथि वाले दिन शहनाज की तरफ से किसी तरह का कोई पोस्ट या श्रद्धांजलि नोट नहीं आया है और ये लोगों के लिए काफी शॉकिंद है। बता दें कि बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था और उस वक्त शहनाज सबसे दुखी लोगों में से एक थीं।

नहीं आया कोई पोस्ट

सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस सोशल मीडिया पर उनको याद कर रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि सबकी निगाहें सिर्फ शहनाज पर थीं लेकिन उन्होने किसी तरह का कोई पोस्ट नहीं किया। कई इंटरनेट यूज़र्स ने पंजाबी अभिनेत्री की उनके नए इंस्टाग्राम पोस्ट ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि शहनाज जानबूझकर ऐसा कर रही हैं और उनको इस बात केस लिए शर्म आनी चाहिए।

ट्रोल कर रहे हैं लोग

लोगों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है जिस शख्स ने उनको पहचान दिलाई थी वो उनको ही याद नहीं कर रही है। एक यूजर ने लिखा,"शर्म आनी चाहिए कि आप सिद्धार्थ को कैसे भूल गईं।'' एक का कहना था, "शर्म आनी चाहिए आपको जो मौत के नाम पर सिर्फ़ मनोरंजन चाहते हैं।" हालांकि शहनाज की तरफ से इस ट्रोलिंग को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सिद्धार्थ शु्क्ला आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन किसी ना किसी तरह से उनका नाम सामने आता रहता है।

More from Filmibeat

Read more about: shehnaaz gill sidharth shukla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X