..................... Shehnaaz gill father describe her bad condition after sidharth shukla death । सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल के पिता ने बेटी की बुरी हालत - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला निधन: शहनाज गिल ने पिता से बोला- मैं कैसे जिऊंगी, मेरी बाहों में उसने आखिरी सांस ली

By Filmibeat Desk

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए ये यकीन करना मुश्किल है कि एक्टर अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इन सबके बीच जिस चेहरे की तलाश भी को है वो हैं शहनाज गिल। शहनाज गिल कहां पर हैं, ये हर कोई जानना चाहता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल इस वक्त सिद्धार्थ शुक्ला के घर पर ही मौजूद हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के आखिरी समय में शहनाज गिल उनके साथ थीं। इसके बारे में शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह भी जानकारी दी है। पिता ने बताया कि शहनाज गिल ने फोन पर रोते हुए कहा कि पापा अब मैं कैसे जिऊंगी।

Sidharth shukla,Shehnaaz gill

अली गोनी के पोस्ट के बाद भी ये साफ हो गया है कि शहनाज गिल की हालत इस वक्त बेहद खराब है। फीफाफूज की रिपोर्ट अनुसार सिद्धार्थ शु्क्ला ने शहनाज की बाहों में आखिरी सांस ली है। संतोख सिंह ने जब सिद्धार्थ के निधन के बाद बेटी शहनाज से फोन पर बात का जिक्र किया। बताया कि शहनाज का रोकर बुरा हाल है।

मेरे हाथों में दम तोड़ा- शहनाज गिल

मेरे हाथों में दम तोड़ा- शहनाज गिल

उसने मुझसे कहा कि पापा उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा है। मेरे हाथों में वो इस दुनिया को छोड़कर चला गया। अब मैं क्या करूंगी कैसे जीऊंगी। संतोख सिंह ने आगे कहा कि शहनाज उसे सुबह उठाने गई तो सिद्धार्थ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। शहनाज ने अपनी गोदी में सिद्धार्थ शुक्ला को रखा था, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिर शहनाज गिल ने सिद्धार्थ की पूरे परिवार को बुलाया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। शहनाज ने कहा कि वो नहीं है तो मैं कैसे रहूंगी।

शहनाज गिल को गहरा सदमा

शहनाज गिल को गहरा सदमा

ईटाइम्स की रिपोर्ट अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला के घर पहुंचे सेलेब्स ने बताया कि शहनाज को गहरा सदमा लगा है। सिद्धार्थ शुक्ला बुधवार रात को 9.30 बजे घर वापस आए। उन्होंने बेचैनी की शिकायत की।पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने नींबू पानी पिया। लेकिन सिद्धार्थ को आराम नहीं मिला। फिर सीने में दर्द और बेचैनी होने लगी। तब मां और शहनाज ने उन्हें आराम करने को बोला।

ऐसे थे आखिरी वक्त में सिद्धार्थ -शहनाज एक सााथ

ऐसे थे आखिरी वक्त में सिद्धार्थ -शहनाज एक सााथ

सिद्धार्थ शुक्ला सो नहीं पा रहे थे तो उन्होंंने शहनाज को पास रुकने के लिए बोला। शहनाज की गोद में ही सिद्धार्थ शुक्ला सो गए। सुबह 7 बजे जब शहनाज की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि सिद्धार्थ रात भर एक ही पोजिशन में सोए हुए हैं। कोई हलचल उनके शरीर में नही हुई। शहनाज घबरा गईं और भागते हुए सिद्धार्थ की मां के पास गईं। तुरंत फैमिली ने डॅाक्टर को बुलाया। फैमिली डॅाक्टर ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X