होली पर शहनाज गिल के साथ शख्स ने रंग लगाने के बहाने कर दी घिनौनी हरकत, वीडियो देख फूटा फैन्स का गुस्सा

Shehnaaz gill Video Viral: शहनाज गिल जानी मानी पर्सनालिटी हैं। हर कोई शहनाज गिल के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन को देख उनकी तारीफ करता है। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों अपने फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर जमकर तारीफें बटोरती हैं। वहीं हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैन्स आग बबूला हो गए हैं।
होली पर शहनाज के साथ हुई बदसलूकी
होली के मौके पर लोग रंग लगाकर त्योहार का जश्न मनाते है। आम से लेकर खास तक हर कोई होली का त्योहार धूमधाम से मनाता है। तमाम सेलिब्रिटी होली के बड़े इवेंट्स का हिस्सा होते हैं। संग में होली खेलकर अपने दिन को और भी खास बनाते हैं, वहीं शहनाज गिल ने भी सभी के साथ होली खेलने का प्लान बनाया। वहीं होली के मौके पर कई लोगों ने शहनाज को रंग लगाया, लेकिन एक वीडियो ऐसा सामने आया है जिसे देखकर लोग तो हैरान ही रह गए।
वीडियो देख फूटा फैन्स का गुस्सा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हाइट शर्ट और डेनिस शॉर्ट्स पहने शहनाज गिल होली मनाने आती हैं वहीं कोई शख्स होली का रंग लगाने के बहाने उनके साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। शख्स ने शहनाज को रंग लगाने के बहाने गलत तरह से छूने की कोशिश की यह देखकर शहनाज गिल का गुस्सा फूटा। वहीं शहनाज गिल का यह वीडियो देख फैन्स भी जमकर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- आज कल तो लोग होली के बहाने बस मौका देखते हैं वहीं दूसरे ने कहा- बेशर्मी की हद है। वहीं तीसरे ने लिखा- ऐसे लोगों के मुंह पर तमाचा मारना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications