..................... Shehnaaz gill emotional song tribute for sidharth shukla Tu Yaheen Hai song video fans reacted। शहनाज गिल का भावुक ट्रिब्युट सिद्धार्थ शुक्ला के लिए तू यही है सांग वीडियो फैंस का रिएक्शन - Hindi Filmibeat

Tu Yaheen Hai Song: शहनाज गिल का दर्द भरा ट्रिब्यूट, मेरा सिद्धार्थ हमेशा रहेगा, सिडनाज जुदा नहीं

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद क्या है शहनाज गिल के दिल की हालत इसी दर्द को जाहिर करता है तू यही है सांग। शहनाज गिल ने इस गाने को केवल रिलीज नहीं किया है बल्कि उन सारे सवालों को जवाब दिया है जो सिद्धार्थ शुक्ला के चले जाने के बाद शहनाज गिल के दिल में हमेशा के लिए बस गया है। सिद्धार्थ शुक्ला के इस दुनिया से अलविदा कहने के 2 महीने बाद शहनाज गिल ने अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दिया है।

शहनाज गिल के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज कर दिया गया है। तू यहीं है गाने को शहनाज गिल ने अपनी आवाज दी है। गाने को बोल राज रंजोण ने लिखा है। तू यही हैं सांग की शुरुआत बिग बॅास 13 के उस सफर से शुरू होती है जहां पर शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा था कि तू मेरा है और मेरा ही है।

Shehnaaz gill,

इस गाने में शहनाज गिल को अकेला देख और उनकी यादों में सिद्धार्थ शुक्ला को देख आपकी भी आंख भर आएगी। सांग के बीच बिग बॅास 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के कई सारी प्यारी यादों को पेश किया गया है। जहां पर यह दिखाया गया है कि शहनाज गिल कैसे सिद्धार्थ शुक्ला के बिना अकेली पड़ गई हैं।

इसके साथ जब गाने के बीच सिद्धार्थ शुक्ला की आवाज आती है सना पुकारते हुए तो वो इस सांग को बेहद भावुक बना देता है। सिडनाज के फैंस इस सांग पर अपना रिएक्शन देते हुए एक तरफ जहां सिद्धार्थ को याद कर अपना दर्द बता रहे हैं तो वहीं शहनाज गिल को हिम्मत देते हुए भी नजर आ रहे हैं। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के इस सफर को यह सांग बताता है और यह भी जाहिर करता है कि शहनाज गिल की जिंदगी में सिद्धार्थ हैं और हमेशा रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X