..................... Shehnaaz gill crying at Sidharth shukla funeral Gauahar khan and other celebs slams media। सिद्धार्थ शुक्ला अंतिम संस्कार में शहनाज गिल की रोती हुई तस्वीर वीडियो कवरेज पर भड़के सेलेब्स - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला निधन पर शहनाज की रोती हुई तस्वीर Video कवरेज पर भड़के सेलेब्स- सिर शर्म से झुका लेना

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दिन हर किसी की नजर जिस तस्वीर और वीडियो पर सबसे अधिक टिकी है वो और कोई नहीं बल्कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ की मां की तस्वीर और वीडियो रहा। जिसने भी शहनाज गिल को बेहाल हाल में रोते हुए देखा तो दिल टूट गया। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार पर शहनाज गिल को लेकर हुई मीडिया कवरेज पर कई टीवी स्टार्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

सिद्धार्थ शुक्ला को घर की बजाए सीधा शमशान ले जाया गया। ऐसे में जब शहनाज गिल शमशान घाट पहुंची थी तो मीडियाकर्मियों और फोटोग्राफर्स ने शहनाज गिल की कार को घेर लिया। शहनाज गिल रोते हुए अपनी गाड़ी से उतरीं तो मीडिया और फोटोग्राफर्स ने शहनाज को घेर लिया और उनसे सवाल पूछने लगे।

Shehnaaz gill,Sidharth shukla

जिसके बाद पुलिस सुरक्षा के साथ शहनाज गिल को शमशान भूमि के भीतर ले जाया गया। मीडिया की भीड़ के बीच शहनाज गिल के भाई और पुलिस ने शमशान घाट के भीतर शहनाज गिल को मुश्किल से पहुंचाया। इन तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना कड़ा रिएक्शन दिया है।

गौहर खान का सिद्धार्थ शुक्ला मीडिया कवरेज पर पोस्ट

गौहर खान का सिद्धार्थ शुक्ला मीडिया कवरेज पर पोस्ट

गौहर खान ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बतौर गेस्ट बिग बॅास 14 में एंट्री ली थी। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से गौहर खान भी बेहद दुखी हैं। गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि ये शर्मनाक है। मीडिया हाउस को इस तरह की कवरेज के लिए शर्म आनी चाहिए। हमें अपना सिर शर्म से लटका लेना चाहिए जब किसी ने किसी अपने को खोया हो। शर्मिंदा हूं। बहुत शर्मिंदा। सभी मीडिया हाउस। त्रासदी को सनसनीखेज बनाने वाले हैं।

गौहर खान ने मीडिया की लगाई क्लास

गौहर खान ने मीडिया की लगाई क्लास

गौहर खान ने ये भी लिखा है कि जो कैमरे के सामने फोटो खिंचाने के लिए अपना मास्क उतारते हैं। उन्हें अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए। जो कुछ हो रहा है उससे बेहद नाराज हूं। यदि आप वास्तव में सम्मान देना चाहते हैं तो इसे क्लिक करने का अवसर बनाने के बजाए दिवंगत आत्मा के लिए एक छोटी सी प्रार्थना करें।

सुयश राय ने मीडिया के लिए लिखा

सुयश राय ने मीडिया के लिए लिखा

सुयश राय ने भी मीडिया कवरेज पर अपनी रिएक्शन दिया है। सुयश राय ने लिखा है कि प्लीज। डियर मीडिया...ये बहुत अच्छा है। कि आप हमारे इवेंट्स और खुशियों का हिस्सा बनते हैं। लेकिन आज के दिन के लिए जब किसी ने अपने को खोया है..आपको उन्हें वैसे ही रहने देना चाहिए। उन्हें अपने में रहने दीजिए और समय दीजिए। उन्हें चैन से अपने प्यार को आखिरी बार बाय कहने दीजिए। कार से बाहर निकलते हुए उन्हें मशक्कत करते देखना दुखभरा है। मैं जानता हूं आप नौकरी कर रहे हैं लेकिन ऐसे हालातों में परिवार को अपने हाल पर छोड़ देना चाहिए।

जरीन खान ने शेयर किया शहनाज का वीडियो

जरीन खान ने शेयर किया शहनाज का वीडियो

जरीन खान ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा कि मीडिया को क्या दिक्कत है? एक परेशान लड़की जो पहले से काफी कुछ सह रही है। आप उसके साथ ऐसे वक्त में ये बर्ताव कर रहे हैं। सिर्फ कुछ एक्सक्लूसिव कवरेज और अपने फायदे के लिए। क्यों इंसान इतना बेरहम होता जा रहा है, मेरा दिल शहनाज के लिए निकला जा रहा है।

दिशा परमार ने भी लिखा पोस्ट

दिशा परमार ने भी लिखा पोस्ट

दिशा परमार ने लिखा है कि एक दुखी महिला की प्रतिक्रिया जानने के लिए उसके चेहरे पर कैमरा फेंकना बेहद असंवेदनशील बात है। हमें इतनी सी बात समझने में क्या दिक्कत है। अवास्तविक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X