सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से शहनाज गिल बुरी तरह टूटीं, बेसुध हालत में श्मशान घाट पहुंची- दिल तोड़ने वाली Pics
सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में रोती बिलखती शहनाज गिल पहुंची। शहनज गिल एकदम टूटी हुई नजर आईं। उनका हाल देख उनके दुख का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सिंतबर को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। इसके बाद 3 सितंबर को कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम हुआ। अस्पताल की एंबुलेंस में सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम यात्रा रवाना हुई और मुंबई ओशिवारा श्मशान घाट में एक्टर का अंतिम संस्कार हुआ।
सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से उनके परिवार व शहनाज को सबसे ज्यादा धक्का लगा है। शहनाज बिग बॉस 13 के बाद से लगातार सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हैं। दोनों को लेकर अक्सर डेटिंग और अफेयर की खबरें भी आती रही हैं। शहनाज गिल की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आईं हैं वह बेहद रूला देने वाली हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से शहनाज गिल एकदम टूटी हुई नजर आईं। पुलिस ने शहनाज को सुरक्षा देते हुए श्मशान घाट लेकर पहुंचे और यही शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन किए। शहनाज गिल के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला की मां व बहने भी ओशिवारा में पहुंची।

शहनाज गिल की हालत
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से लगातार शहनाज पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं। सभी शहनाज गिल को देखना चाहता था। वहीं शहनाज के पिता व अली गोनी व राहुल महाजन ने पहले ही शहनाज गिल की हालत के बारे में मीडिया को बताया था।

सदमे में शहनाज गिल
सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज गिल के पिता ने मीडिया को बताया था कि शहनाज एकदम टूट गईं और वह सदमे में हैं। उनके जाने का दुख वह संभाल नहीं पा रहीं।

अली गोनी ने क्या बताया
सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के अली गोनी उनके घर भी पहुंचे। वहीं वह अपनी दोस्त शहनाज गिल से मिलने व उन्हें संभालने पहुंचे। अली गोनी ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज की जो हालत है वह आजतक नहीं देखी।

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला दोनों बिग बॉस 13 में साथ नजर आए। इस जोड़ी ने खूब पॉपुलैरिटी हिट हुई। इसके बाद कई रियालिटी शो और म्यूजिक एल्बम में नजर आईं।

टूट गई शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी
सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक यूं चले जाने से ये मशहूर जोड़ी टूट गई है। शहनाज गिल के दुख को समझा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











