'कभी ईद कभी दिवाली' के सेट पर हुआ कुछ ऐसा सिद्धार्थ को याद कर रोने लगीं शहनाज गिल!
बिग बॅास 13 के पूरे होने के करीब दो साल से अधिक समय बाद शहनाज गिल अपना बॅालीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। एक बार फिर शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम एक साथ जुड़ रहा है। इस संबंध में बड़ी बात यह है कि अभी तक शहनाज गिल या फिर फिल्म की टीम ने इस संबंध में कोई खुलासा अभी तक नहीं किया है।
लेकिन मिली जानकारी अनुसार सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से शहनाज गिल बॅालीवुड डेब्यू करेंगी। शहनाज गिल अपनी इस डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। हाल ही में बालों में गजरा लगाए हुए शहनाज गिल की कुछ तस्वीरें कभी ईद कभी दिवाली के सेट से लीक हुई।

Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट अनुसार शहनाज गिल को सेट पर शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला को याद करके शहनाज गिल खुद को रोक नहीं पाईं। सेट पर सिद्धार्थ शुक्ला को याद करके शहनाज गिल रोने लगीं। वैसे ऐसा कई बार देखने को मिला है जब सिद्धार्थ शुक्ला का नाम सुनकर शहनाज गिल खुद के आंख के आँसू नहीं रोक पाईं। बिग बॅास 15 के फाइनल के दौरान भी सलमान खान के साथ स्टेज पर आकर शहनाज गिल रोने लगीं।
इसके बाद सलमान खान ने शहनाज को गले लगाकर संभाला। आपको बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की मुलाकात बिग बॅास 13 के सेट पर हुई थी। शो के आखिरी तक तीन महीने तक सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज एक साथ फाइनल में पहुंचे। शो से बाहर आने के बाद भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का रिश्ता मजबूत बना रहा। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद काफी महीने बाद शहनाज गिल ने खुद को संंभाला और काम पर वापसी की। हाल ही में सलमान खान कई ईद पार्टी में शहनाज गिल नजर आयी थीं। सलमान के साथ भी शहनाज गिल के रिश्ते काफी मजबूत हैं।


Click it and Unblock the Notifications












