शहनाज गिल की टांग पर गुरू रंधावा ने ढंका कपड़ा तो हसीना ने हटाकर कि ये हरकत, बोल्डनेस देख शरमाए गुरू

shehnaaz gill

Shehnaaz Gill Guru Randhawa Video: एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने क्यूट अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का अब एक बार फिर से एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल सिंगर गुरू रंधावा के साथ फोटोशूट कराती दिखाई दे रही हैं। दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखी जा सकती है। इसके साथ ही ये वीडियो इतना ज्यादा क्यूट है कि फैंस इस वीडियो को बार-बार प्ले कर रहे हैं।

शहनाज गिल ने किया टीज
वीडियो में शहनाज गिल और गुरू रंधावा के बीच बेहद क्यूट बॉन्डिंग दिखाई दे रही हैं। इस दौरान शहनाज गिल लाल रंग की स्लिट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। फोटोशूट के बीच गुरू रंधावा उनकी ड्रेस के कपड़े से उनकी टांग ढंक देते हैं। ऐसे में शहनाज गुरू रंधावा से मजे लेते हुए अपने पैर से कपड़ा हटाकर उन्हें टीज करती दिखाई दे रही हैं।

गुरू रंधावा ने दिया ये कैप्शन
गुरु रंधावा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'जब आप शूट कर रहे हो, तब आपको सिर्फ शहनाज गिल की और देखने की अनुमति है। 10 जनवरी 2023 को चंद्रमा उगेगा।' यह एक बीटीएस वीडियो है।

वायरल हो रहा है वीडियो
इसके साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद साफ है कि गुरू और शहनाज का ये फोटोशूट आग लगाने वाला है। फैंस को इस फोटोशूट की तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ऐसे में ये वीडियो ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर काफी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
कई लोगों ने वीडियो पर दिल और आग की इमोजी भी शेयर की है। एक फैन ने लिखा है, 'सिड के बाद यहीं अच्छा लगता है सना के लिए।' एक ने लिखा है, 'मुझे लगता है कि गुरु शहनाज के लिए बना है।' एक ने लिखा है, 'दोनों साथ में क्यूट लग रहे है।' एक ने लिखा है, 'यार आप दोनों बहुत अच्छे लगते हो एक दूसरे के साथ में।'

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
बता दें कि शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शहनाज गिल की तस्वीरों और वीडियो का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X