शहनाज़ गिल ने लिया अपना पंजाबी कुड़ी अवतार, खेतों में दौड़ते बोलियां गाते तस्वीरें और वीडियो वायरल
बिग बॉस 13 ने भारत को ऐसा स्टार दिया जिसने टीवी पर आते ही सबका दिल जीत लिया। ये स्टार थीं खुद को पंजाब का कैटरीना कैफ बताने वाली शहनाज़ कौर गिल। शहनाज़ की मासूमियत और भोलेपन ने उन्हें आते ही स्टार बनाया और बिग बॉस के साथ शहनाज़ लाखों फैन्स का दिल जीत ले गईं।
यही कारण था कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद फैन्स और शहनाज़ को देखने वाले दर्शकों का दिल उनके लिए भर आया। अब शहनाज़ खुद को मज़बूती से संभालने के बाद वापसी की तैयारी कर रही हैं और ये वापसी पंजाबी इंडस्ट्री से हो रही है।

शहनाज़ गिल किसी नए प्रोजेक्ट के लिए पंजाब में हैं जहां महीनों बाद उनका पंजाबी कुड़ी अवतार देखने को मिला। शहनाज़ गिल इससे पहले भी कुछ पंजाबी फिल्मों और वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के कुछ महीनों बाद, शहनाज़, दिलजीत दोसान्ज्ह के साथ अपनी पंजाबी फिल्म हौसला रख प्रमोट करती दिखाई दी थीं।

बिग बॉस से मिली लोकप्रियता
गौरतलब है कि शहनाज़ गिल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस से कदम रखा था। शहनाज़ गिल, बिग बॉस 13 का हिस्सा थीं और स्टेज पर आते ही उन्होंने खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ बताया था। अपनी मासूमियत से शहनाज़ ने पहले ही दिन सलमान खान का दिल जीत लिया था। वहीं घर में आते ही वो सबकी फेवरिट बन गई थीं क्योंकि उनका दिल साफ था जो लोगों को बेहद पसंद आता था।

सिद्धार्थ शुक्ला से दोस्ती
बिग बॉस के घर में शहनाज़ गिल की मुलाकात हुई थी सिद्धार्थ शुक्ला से और दोनों की दोस्ती के चर्चे हर जगह होने लगे। उनकी मासूम सी दोस्ती फैन्स को इतनी ज़्यादा पसंद आ गई कि सिडनाज की जोड़ी का साथ मेंं नाम लिया जाने लगा। कुछ लोगों ने इसे प्यार बताया तो कुछ ने केवल दोस्ती लेकिन दोनों एक दूसरे से कभी अलग नहीं हुए।

दोस्ती से कुछ खास
शहनाज़ गिल ने बिग बॉस के दौरान ही अपने प्यार का इज़हार करते हुए बताया था कि वो सिद्धार्थ से काफी प्यार करती है। हालांकि, शहनाज़ उस वक्त केवल 24 साल की थीं। इसलिए बिग बॉस के घर में सभी को ये जोड़ी काफी अटपटी लगी। जैसे ही शहनाज़ ने अपने प्यार का इज़हार किया, सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें फ्रेंडज़ोन कर दिया और उनसे थोड़ी दूरी बनाने लगे। उनका मानना था कि शहनाज़ अभी बच्ची है।

साथ में किया ढेर सारा काम
बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल अकसर साथ ही दिखाई देने लगे। वहीं उनके पास प्रोजेक्ट्स की भरमार हो गई। सिड नाज़ की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कई म्यूज़िक कंपनी ने उनके साथ म्यूज़िक वीडियो बनाए। इन दोनों के म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ होते ही ट्रेंड होने लगते हैं। इनकी जोड़ी फैन्स को इतनी ज़्यादा पसंद है।

मिली रिकॉर्ड तोड़ सफलता
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल के कुछ म्यूज़िक वीडियो ने तो रिकॉर्ड तोड़ते हुए फैन्स को खुश किया। इन वीडियो की Viewership कई मिलियन में हैं। शहनाज़ गिल को प्यार से हर कोई सना बुलाता है और वो अपने आपको पंजाब की कैटरीना कैफ कहती हैं। बिग बॉस 13 के सीज़न में शहनाज़ गिल सबसे इंटरटेनिंग सदस्य थीं। इतनी कि उनसे सिद्धार्थ भी ज़्यादा देर तक नाराज़ नहीं रह पाते थे।

आखिरी बार साथ आए थे नज़र
सिद्धार्थ और शहनाज़ आखिरी बार कलर्स के शो डांस दीवाने पर बतौर मेहमान नज़र आए थे। सिद्धार्थ के निधन के बाद अब शहनाज़ उनके बिना एक बार फिर से टीवी इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने को तैयार हैं। पहले उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ कहा जाता था लेकिन अब वो पूरे हिंदुस्तान की शहनाज़ गिल बन चुकी हैं।

सलमान से मुलाकात और एक वादा
बिग बॉस 15 के ग्रांड फिनाले में सलमान खान, बिग बॉस 13 के विनर और अपने साथी सिद्धार्थ शुक्ला को एक ट्रिब्यूट देने पहुंची। इस दौरान, सिद्धार्थ के निधन के बाद वो पहली बार सलमान खान से मिलीं और दोनों ही भावुक हो गए। सलमान खान ने शहनाज़ गिल को हिम्मत और हौसले के साथ ज़िंदगी में आगे बढ़ने को कहा और शहनाज़ ने सलमान खान को वादा किया कि वो ऐसा करके दिखाएंगी।

लॉक अप से वापसी की अफवाहें
अफवाहें थीं कि शहनाज़ गिल एक बार फिर से रियलिटी शो से ही वापसी करेंगी और वो एकता कपूर के कंगना रनौत शो लॉकअप का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन ये सारी खबरें केवल अफवाह ही साबित हुईं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिलहाल शहनाज़ ने कोई नया प्रोजेक्ट नहीं साईन किया है लेकिन वो पंजाबी इंडस्ट्री में वापसी की तैयारी कर रही हैं।
जहां शहनाज़, ट्रैक्टर में और खेतों में चुन्नी लहराते हुए दौड़ती दिखाई दीं वहीं कुछ पंजाबी फैन्स के साथ बोलियां गातीं और डांस करती भी दिखाई दीं। शहनाज़ की ये नई तस्वीरें और वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications