Shehnaaz Gill का होटल से वीडियो हुआ वायरल, बोलीं 10-10 लोग करके मेरे रूम में आओ और मेरे साथ...

shehnaaz gill

Shehnaaz Gill Viral Video: एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल की क्यूटनेस को लेकर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शहनाज जहां अपनी क्यूट हरकतों से फैंस का दिल जीतती रहती हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो खूब वायरल हो जाते हैं। शहनाज अपने फैंस को भरपूर प्यार देने और उनके जुड़े रहने के लिए काफी पसंद की जाती हैं। अब एक बार फिर से इस पंजाब की कैटरीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं।

शहनाज गिल का वायरल वीडियो
इस वीडियो में शहनाज गिल किसी होटल में दिखाई दे रही हैं। ऐसे में शहनाज को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी सारे फैंस एक्साइटेड दिखाई दिए। ऐसे में शहनाज अपने फैंस को ना तो परेशान करना चाहती थी और ना ही इस हसीना ने कोई टैंट्रम दिखाया। ऐसे में शहनाज ने जो किया वो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

10-10 करके लोगों को बुलाया होटल के कमरे में
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज ने वहां मौजूद अपनी टीम और होटल के स्टाफ को आदेश दिया की 10-10 करके लोगों को उनके रूम में भेजे और फिर जब वो सेल्फी लेकर जाएं तो 10 लोगों का दूसरा बैच भेज दें। ऐसा करके शहनाज ने अपने फैंस को अपने रूम में बुलाया और मुलाकात की और सेल्फी क्लिक कीं।

शहनाज गिल का वर्क फ्रंट
कुछ दिन पहले शहनाज गिल ने अपना सांग वीडियो घनी सयानी रिलीज किया। बिग बॅास में प्रमोशन के दौरान भी शहनाज काफी खुश नजर आयीं। इसके साथ ही शहनाज गिल अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शहनाज गिल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहती हैं।

Read more about: shehnaaz gill bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X