..................... Shehnaaz gill brother Shehbaz tattoo tribute for Sidharth Shukla। शहनाज गिल के भाई शहबाज ने बनाया सिद्धार्थ शुक्ला का टैटू - Hindi Filmibeat

शहनाज गिल के भाई ने अपने हाथ पर बनाया सिद्धार्थ शुक्ला का चेहरा, फैंस हुए भावुक

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 15 दिन से अधिक हो गए हैं। शहनाज गिल की हालत कैसी है, इसकी एक झलक सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दिन देखने को मिली। लेकिन इसके बाद सिडनाज और शहनाज गिल के फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर शहनाज गिल इस दर्द से धीरे-धीरे बाहर आ पा रही हैं या नहीं? शहनाज गिल के भाई शहबाज ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला की तरफ अपना प्यार दिखाते हुए सिद्धार्थ के चेहरे का टैटू अपने हाथ में करवाया है।

इस टैटू के नीचे शहनाज का नाम भी लिखा हुआ है। शहबाज ने काफी पहले ही शहनाज के नाम का टैटू अपने हाथ पर करवाया था। इसी हाथ पर शहबाज ने अब सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे का टैटू करवाया है। इसकी एक फोटो भी सामने आयी है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Shehnaaz gill, Sidharth Shukla,

शहबाज के लिए सिद्धार्थ शुक्ला के ये प्यार देखकर फैंस भावुक हो गए हैं। शहबाज के इस कदम की तारीफ सिडनाज और शहनाज के फैंस के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस भी कर रहे हैं। शहबाज ने इस टैटू की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए शहबाज ने कैप्शन में लिखा है कि आपकी यादें आपकी तरह सच्ची रहेंगी। आप मेरे साथ हमेशा जिंदा रहेंगे। आप हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

शहबाज का सिद्धार्थ के लिए ये प्यार देखकर फैंस शहबाज की तारीफ भी कर रहे हैं और साथ ही में शहनाज गिल की तबीयत के बारे में भी पूछ रहे हैं। आपको बता दें कि बिग बॅास 13 के दौरान परिवार और कनेक्शन के तौर पर शहबाज ने शहनाज गिल के लिए शो में एंट्री ली थी। इसी दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और शहबाज के बीच दोस्ती गहरी हो गई थी। जो कि सिद्धार्थ शुक्ला के शो से बाहर आने के बाद भी हमेशा बरकरार रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X