Shehnaaz Gill ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, क्लीवेज लुक देख बोले फैंस- रश्मिका और कृति नहीं बल्कि..

Recommended Video
शहनाज गिल ने जब से सलमान खान का शो बिग बॉस किया है वो पंजाब की कैटरीना कैफ से इंडिया की शहनाज गिल बन गई हैं। अक्सर उनको लेकर चर्चाएं होती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी धमाकेदार तस्वीरें छाई रहती हैं। उनको लेकर मशहूर है कि वो अपने गानों के साथ साथ बोल्ड लुक्स को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
दरअसल शहनाज गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बोल्ड लुक में अपनी हॉट फिगर दिखाती हुईं नजर आ रहीं हैं। शहनाज गिल का ये बोल्ड फोटोशूट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जी हां, इस वीडियो को शहनाज ने खुद साझा किया है और इस ड्रेस में वो काफी बोल्ड लग रहीं है, शहनाज गिल अपने क्लीवेज लुक फ्लॉन्ट कर रहीं हैं।
बता दें कि शहनाज गिल ने वीडियो के साथ हार्ट इमोजी साझा किए हैं। शहनाज की इस ड्रेस और लुक पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''आपके अलावा कोई नही हो सकती बिग बॉस की क्वीन चाहे कुछ भी हो जाए।''
इसके अलावा एक ने लिखा है, ''मैं लगातार कामना करता हूं कि वह नई ऊंचाइयों तक पहुंचे और असंभव को हासिल करे।'' एक ने लिखा, ''रश्मिका नहीं। नहीं काजल। ना ही तमन्ना। ना कृति.. मेरी क्रश शहनाज हैं।'' इस तरह से लोग लगातार उनको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं और तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर शहनाज गिल इस वक्त सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं और खबरें हैं कि इस फिल्म में शहनाज उनकी बहन का किरदार निभा रहीं हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शहनाज इस फिल्म से दमदार शुरुआत करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications