..................... shehnaaz gill birthday fans share heartfelt wishes look shehnaaz gill 6 viral photo on internet।शहनाज गिल जन्मदिन फैंस ने दी दिल से हार्दिक शुभकामनाएं देखिए शहनाज गिल की 6 वायरल फोटो इंटरनेट पर - Hindi Filmibeat

बर्थडे पर शहनाज गिल पर फैंस ने बरसाया प्यार- हमारी क्वीन , खूबसूरती में 6 तस्वीरों से लगा चुकी हैं आग

शहनाज गिल का नाम ही काफी है। जी हां, शहनाज गिल ने बिग बॅास 13 के बाद खुद को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की क्वीन बना दिया है। कड़ी मेहनत और अपने बलबूते शहनाज गिल आज इस मुकाम पर पहुंची हैं कि सोशल मीडिया पर शहनाज के फैंस उनके नाम से कोई ना कोई ट्रेंड करते रहते हैं।

आज शहनाज गिल का जन्मदिन है। पंजाब की कैटरीना कैफ से लेकर फैंस के दिल की क्वीन बनने तक का सफर शहनाज ने जिस बहादुरी और मेहनत से पूरा किया है वो काबिले तारीफ है। शहनाज गिल के बर्थडे के मौके पर फैंस अपनी क्वीन के लिए कई सारे मैसेज शेयर कर यह जाहिर कर रहे हैं कि वह हर कदम उनके साथ रहेंगे।

shehnaaz gill

बिग बॅास 13 से पहले शहनाज गिल की पहचान केवल पंजाब तक सीमित रही। लेकिन अपनी मासूमियत के दम पर शहनाज गिल बिग बॅास की हीरोइन बन गईं। शहनाज गिल में कुछ पाने की जिद्द बच्चपन से ही रही है। एक्टिंग करने का सपना शहनाज गिल में बचपन से था।

यहां देखिए शहनाज गिल की 6 सबसे वायरल ग्लैमरस फोटो और साथ ही फैंस का अपनी शहनाज के लिए खास मैसेज। जहां पर फैंस ने बोला हमारी क्वीन का जन्मदिन।

छोटी उम्र से से मॉडलिंग

छोटी उम्र से से मॉडलिंग

छोटी उम्र से से मॉडलिंग करना शहनाज गिल ने शुरू किया। हालांकि शहनाज गिल का परिवार उनके इस फैसले के खिलाफ था। लेकिन शहनाज अपने सपने को परिवार के दबाव में दफन नहीं करना चाहती थीं। शहनाज गिल ने खुद एक दफा यह कहा था कि परिवार उनकी शादी करवाना चाहता था।

पंजाबी सिंगर शहनाज गिल

पंजाबी सिंगर शहनाज गिल

कई बार शूटिंग से वापस घर आने पर शहनाज और उनके परिवार के बीच काफी झगड़े होते थे। इसके बाद शहनाज ने घर छोड़कर करियर बनाने का फैसला किया। बतौर पंजाबी सिंगर शहनाज गिल ने अपनी पहचान कायम की और फिर परिवार के लिए गर्व बन गईं। बिग बॅास 13 ने शहनाज गिल को नाम पैसा और लोकप्रियता तो दी। इसके साथ दिया सिद्धार्थ शुक्ला जैसा दोस्त।

कोविड में खुद की फिटनेस में गजब का किया बदलाव

कोविड में खुद की फिटनेस में गजब का किया बदलाव

बिग बॅास 13 से बाहर निकलने के बाद शहनाज गिल ने खुद की फिटनेस पर ध्यान दिया और खुद को जीरो फिगर पर लाकर खड़ा किया। शहनाज गिल लगातार अपनी हॅाट और ग्लैमर तस्वीरों के कारण इंटरनेट पर छाती रहती हैं। इस बीच कोरोना के दौरान शहनाज गिल का साथ छोड़ सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया से अलविदा लिया।

छूट गया सिद्धार्थ शुक्ला का साथ, मेडिटेशन से खुद को किया खड़ा

छूट गया सिद्धार्थ शुक्ला का साथ, मेडिटेशन से खुद को किया खड़ा

बताया जाता है कि शहनाज गिल को ऐसा सदमा लगा कि उन्होंने बोलना बंद कर दिया था। सिद्धार्थ के परिवार और अपने माता-पिता भाई के लगातार मिल रहे सपोर्ट के साथ शहनाज गिल ने खुद को फिर से खड़ा किया। शहनाज गिल ने हाल ही में यह बताया कि मैं हर दिन मेडिटेशन करती हूं।

शहनाज गिल की फिल्म सुपरहिट

शहनाज गिल की फिल्म सुपरहिट

अगर आप मेडिटेशन करते हैं तो जिंदगी में कुछ भी गलत होता है तो आपको इससे फर्क नहीं पड़ेगा। खैर , कुछ समय पहले शहनाज गिल की फिल्म हौसला रख भी रिलीज हुई। जो कि पंजाब की सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

फिर से अपने वीडियो से छाईं शहनाज गिल

फिर से अपने वीडियो से छाईं शहनाज गिल

इसके साथ शहनाज गिल ने बिग बॅास के अपने डायलॉग बोरिंग डे पर एक वीडियो भी रिलीज किया जो कि फिर से इंटरनेट पर छाया हुआ है। शहनाज गिल अपने करियर में आने वाले दिनों में और भी ऊंचाई हासिल करेंगी। उनका फोकस लगातार काम पर बना हुआ है।

हैप्पी बर्थडे शहनाज गिल

हैप्पी बर्थडे शहनाज गिल

फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से लाखों दिलों की जान शहनाज गिल को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X