VIDEO सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पहली बार शहनाज गिल की वापसी, फैंस ने बोला हौसला रख
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को बिग बॅास 13 में और शो के बाद भी बेहद प्यार मिला। 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने जहां उनके परिवार को तोड़ कर रख दिया। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम विदाई में शहनाज गिल का दर्द भी किसी से छिपा नहीं। बीते एक महीने से मीडिया और फैंस की नजरों से दूर रहने के बाद शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
शहनाज गिल की फिल्म हौंसला रख जल्द रिलीज हो रही है। शहनाज गिल के साथ इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ हैं। अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए शहनाज गिल एक महीने बाद अपने घर से बाहर निकली हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद खुद को फिर से हिम्मत के साथ काम पर वापसी करने की कोशिश शहनाज गिल ने दिखाई है।

शहनाज गिल के इस वीडियो को देखने के बाद सिडनाज के फैंस शहनाज को पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। शहनाज गिल इस वीडियो में हौसला रख के हीरो दिलजीत दोसांझ, को स्टार सोनम बाजवा के साथ दिखाई दे रही हैं। यह शहनाज गिल के फिल्म का प्रमोशन वीडियो है जहां पर तीनों फिल्म के एक सीन को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में शहनाज गिल और सोनम दिलजीत दोसांझ को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दिलजीत दोसांझ ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि मैंने इसे प्यार किया और इसने मेरे साथ यह किया। हौसला रख इस दशहरा 15 अक्टूबर को। इस वीडियो में शहनाज गिल के चेहरे पर स्माइल देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला के ना रहने के दुख से बाहर निकलने की हिम्मत भी दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications