सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल ने किया काम पर वापसी का फैसला ?

By Filmibeat Desk

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से सबसे बड़ा झटका शहनाज गिल को लगा है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 20 दिन से अधिक हो चुका है। शहनाज गिल को इससे पहले केवल सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में देखा गया था। जहां पर सिद्धार्थ शुक्ला के ना रहने का गम शहनाज गिल के चेहरे पर साफ दिख रहा था। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के साथ इस समय शहनाज गिल का परिवार भी एक्ट्रेस को संभाल रहा है।

बीच में ये भी रिपोर्ट सामने आयी थी कि सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने शहनाज गिल को फिर से काम पर लौटने और सिडनाज को जिंदा रखने की सलाह दी है। लेकिन शहनाज गिल अभी भी इस हकीकत को अपना नहीं पा रही हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट में ये भी सामने आया था कि शहनाज गिल ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया है।

Shehnaaz gill, sidharth shukla,

हालांकि इस पर अभी कोई तय जानकारी नहीं आयी है। दूसरी तरफ शहनाज गिल अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म होंसला रख की शूटिंग जल्द शुरू कर सकती हैं। शहनाज गिल की आगामी फिल्म होंसला रख के निर्माताओं ने ये जानकारी दी है कि 15 सितंबर को फिल्म के प्रमोशन सांग की शूटिंग करने की योजना बनाई गई थी।

एक वेबसाइट से बात करते हुए होंसला रख के निर्माता दिलजीत थिंड ने कहा है कि शहनाज गिल के ठीक होने का हम इंतजार कर रहे हैं। 15 सितंबर को लंदन में इस गाने की शूटिंग की जानी थी। लेकिन ये नहीं हो पाया है। हम जल्द इसके लिए नई डेट खोज रहे हैं। शहनाज फिल्म का हिस्सा हैं तो वो भी होंगी। मैं शहनाज गिल के मैनेजर के संपर्क में हूं। उम्मीद करता हूं कि कुछ दिनों में वह फिर से हमसे संपर्क करेंगी। इस फिल्म में शहनाज गिल के साथ दिलजीत दोसांझ हैं। गौरतलब है कि सिडनाज के फैंस भी शहनाज गिल को फिर से काम पर लौटते हुए देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X