Shehnaaz Gill ने फेमस यूट्यूबर से पूछा अजीब सवाल, बदले में मिला ऐसा जवाब कि बोलती हुई बंद

Desi Vibes With Shehnaaz Gill: शहनाज गिल को भला कौन नहीं जानता। जल्द ही बॉलीवुड में अपने कदम रखने जा रही पंजाब की कैटरीना कैफ आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। कभी अपने लुक की वजह से तो कभी अपने शो की वजह से और कभी अपने बॉलीवुड डेब्यू की वजह से। जी हां, शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख रही हैं। लेकिन इन सबके अलावा उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और उसके पीछे की वजह उनके हाल के इंटरव्यूज हैं।
शहनाज भुवन की मस्ती
शहनाज गिल इन दिनों अपना एक चैट शो लेकर आती हैं। जिसमें कई सेलेब आते हैं और बिल्कुल देसी अंदाज में अपने दिल की बात कहते हैं। शहनाज के इस शो का नाम है 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल'। इस शो में कई सितारों के साथ शहनाज अपने दिल की बात कर चुकी हैं और हाल ही में उनके शो में पहुंचे मशहूर यूट्यूबर 'भुवन बाम'। इस शो का हाल ही में एक प्रोमो आया और उस प्रोमों में शहनाज और भुवन के बीच की बॉन्डिंग काफी खास लग रही है। वीडियो में दिख रहा है कि शहनाज भुवन से कुछ अटपटे सवाल पूछती हैं और बदले में भुवन भी उन्हें अटपटे ही जवाब देते हैं। शहनाज का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' के प्रोमो की शुरुआत में शहनाज उनसे पूछती हैं कि उन्हें देसी लड़किया पसंद हैं या बाहर वाली? इस पर भुवन हैरानी भरे अंदाज में जवाब देते हैं- 'ये कैसा सवाल है?' और फिर शहनाज भी अपनी टीम से यही सवाल पूछती है। फिर शहनाज भुवन को समझाती है कि देसी लड़की का मतलब है- जो शादी के बाद चाय लाए खाना बनाए और बाहर वाली मतलब मॉडर्न लड़की। इस पर भुवन कहते हैं कि उन्हें ऐसी लड़कियां पसंद हैं जिनके साथ वो दुनिया घूम सकें। इसके साथ ही इस प्रोमों में एक नया शब्द भी सुनने को मिलता है वो है 'बकर'। भुवन बाम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों वेब सीरीज की दुनिया में धूम मचा रहे हैं। हाल ही में दो वेब सीरीज 'ताजा खबर' और 'राफ्ता-राफ्ता' रिलीज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications