कुर्ता पजामा VIDEO: शहनाग गिल का स्वैग- टोनी कक्कड़ का धमाल, रिलीज होते ही लाखों व्यूज!
पंजाब की कैटरीना कैफ का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। पंजाब में जादू चलाने के बाद शहनाज गिल को बिग बॅास 13 ने फेम के पहले पायदान पर पहुंचा दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला के बाद शहनाज गिल का नया सांग वीडियो टोनी कक्कड़ के साथ रिलीज हुआ। जिसकी चर्चा बीते कई दिनों से रही है।
आने के साथ ही इस वीडियो ने कुछ ही घंटे में लाखों के व्यूज पार कर लिए हैं। कुर्ता पजामा सांग को अभी तक 4 लाख से अधिक बार देखा गया है। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल फिर से ट्रेंड में हैं। काला कुर्ता सांग में शहनाज अपनी खूबसूरती और नखरे से कहल ढा रही हैं। इस गीत के गायक टोनी कक्कड़ और शहनाज गिल की जोड़ी एक दम तड़केदार लग रही है।

टोनी कक्कड़ का कूल अंदाज और शहनाज गिल का स्वैग इस सांग की यूएसपी है। इस सांग के निर्माता अंशुल गर्ग हैं। इसकी शूटिंग केवल 8 घंटे मेें पूरी की गई है जो कि अपने आप में खूबी है।
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बिग बॅास के बाद शहनाज गिल ने ना सिर्फ पंजाब में बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान को मजबूत कर लिया है। शहनाज गिल की फैन की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। चलिए फिर बिना किसी इंतजार के आपको दिखाते हैं शहनाज का ये जबरदस्त सांग VIDEO


Click it and Unblock the Notifications