..................... आसिम ने सिद्धार्थ को लेकर कही थी ऐसी बात, अब शहनाज और शहबाज ने दिया मुंहतोड़ जवाब Shehnaaz Gill and shahbaaz befitting reaction over asim riaz statement on late sidharth shukla win - Hindi Filmibeat

आसिम ने सिद्धार्थ को लेकर कही थी ऐसी बात, अब शहनाज और शहबाज ने दिया मुंहतोड़ जवाब

shehaaz gill

Shehnaaz Gill On Asim Riaz Statement On Sidharth: आसिम रियाज ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की बिग बॉस जीत को लेकर ऐसे बात कह दी जिसके कारण सिद्धार्थ के फैंस भड़क उठे हैं और आसिम की काफी आलोचना कर रहे हैं। इसके साथ ही अब शहनाज गिल और उनके भाई शाहबाज गिल का रिएक्शन भी सामने आ चुका है।

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में आसिम रियाज ने 'बिग बॉस' मेकर्स पर गुस्सा निकाला था. उन्होंने कहा था, "मेरे दौरान उन्होंने क्या किया। वे मुझे जीतने देना नहीं चाहते थे। आज हम ऑनलाइन वोटिंग 15 मिनट के लिए खोल देंगे, जिसे जीताना है, जिताओ। अरे यार, खुलकर बता दो कि तुम नहीं चाहते थे कि मैं जीतूं। कोई बात नहीं, आपने इसे इतना क्लियर कर दिया कि हमें इस पर भरोसा करना पड़ा।"

आसिम के इस बयान के कारण सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। वहीं अब सिद्धार्थ के करीब रहने वाले शहनाज गिल के भाई शहबाज ने भी आसिम के इस स्टेटमेंट पर अपना रिएक्शन दिया था। शहबाज ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर कहा था, "कुछ लोग अभी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि शेर एक ही है और एक ही रहता है।" सभी को शहनाज गिल के रिएक्शन का इंतजार था।

इसके साथ ही बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज गिल ने सिद्धार्थ को लेकर किए गए आसिम के स्टेटमेंट पर रिएक्शन दिया है। एक सोर्स के हवाले से पोर्टल ने लिखा है कि शहनाज इस वजह से आसिम के स्टेटमेंट पर नहीं बोल रही हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि लोग सिद्धार्थ को बहुत पसंद करते हैं और वे हेटर्स को जवाब देना जानते हैं। शहनाज ने इस मामले पर चुप्पी साधने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X