Video : बेडरूम में Shehnaaz Gill ने गुरु रंधावा के साथ किया रोमांस, फैंस ने बोला- प्यारी जोड़ी

Shehnaaz Gill, Guru randhawa,

Shehnaaz Gill and Guru Randhawa:बिग बॅास फेम शहनाज गिल का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल और गायक गुरु रंधावा ने एक वीडियो शेयर किया है। शहनाज गिल और गुरु रंधावा की जोड़ी इस वीडियो में काफी प्यारी दिखाई दे रही हैं। दोनों एक शाम साथ में बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

शहनाज और गुरु की इस जोड़ी को फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। सोमवार को शहनाज गिल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह समुद्र किनारे एक कमरे में बैठे हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक कमरे की खिड़की से समुद्र देख रहे हैं। जहां पर सनसेट हो रहा है। शहनाज गिल और गुरु एक साथ सनसेट का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दोनों की इस जोड़ी को देखने के बाद फैंस का कहना है कि जाकर शादी कर लो। साथ ही कई सारे हार्ट इमोजी भी इस वीडियो के साथ शहनाज गिल के लिए पोस्ट किए जा रहे हैं। इस वीडियो में शहनाज और गुरु एक दूसरे के करीब बैठे हुए हैं। शहनाज इस वीडियो में गुरु को छेड़ते हुए उनके साथ मस्ती करती हुए दिख रही हैं। इस वीडियो में शहनाज ने सफेद शर्ट और डेनिम पहन रखा है।

वह नंगे पैर बैठी हुई हैं। गुरु ने काला स्वेटर और पैंट के साथ सफेद स्नीकर्स पहन रखा है। इस वीडियो के साथ शहनाज ने कैप्शन में लिखा है कि व्हाट ए लवली सनसेट। शहनाज के साथ पाया गैया शमन। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही गुरु रंधावा और शहनाज गिल का एक रोमांटिक सांग रिलीज किया। इसका वीडियो वर्जन फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में शहनाज गिल अपना डेब्यू बड़े पर्दे पर करने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X