खुद के चेहरे के साथ Shehnaaz gill ने की ऐसी हरकत, लोगों ने पूछा- राज कुंद्रा क्यों बन गई?

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill Airport Video:बिग बॅास की सना यानी कि शहनाज गिल का ऐसा लुक फैंस के सामने आया कि हर कोई हैरान है। शहनाज गिल वैसे तो हमेशा कैमरे के सामने मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं। लेकिन ऐसा पहली दफा हुआ है जब शहनाज गिल कैमरे के सामने अपना चेहरा पूरी तरह छिपाकर सामने आईं। शहनाज गिल का यह एयरपोर्ट लुक देख फैंस हैरान है कि आखिरकार हुआ क्या है?

कुछ दिन पहले शहनाज गिल ने अपना सांग वीडियो घनी सयानी रिलीज किया। बिग बॅास में प्रमोशन के दौरान भी शहनाज काफी खुश नजर आयीं। लेकिन ऐसे अचानक शहनाज का यह रूप देख फैंस कई सारे कमेंट कर रहे हैं। शहनाज गिल इस वीडियो में एयरपोर्ट पर वॅाक करते हुए दिखाई दे रही हैं। शहनाज ने काले रंग की हूडी और ब्लू जींस पहन रखी है।

चेहरे पर मास्क भी शहनाज ने लगा रखा है। साथ ही उन्होंने एक कैप भी पहन रखी है। हूडी से पूरी तरह सना ने अपने चेहरे को छिपा कर रखा है। ऐसे में फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सवाल किया है कि शहनाज की तबीयत खराब है? सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। एक यूजर ने शहनाज को राज कुंद्रा की सस्ती कॉपी बताया है।

एक यूजर ने लिखा है कि वह पैपराजी के कैमरे में नहीं आना चाहती हैं। भगवान के लिए उसे अकेला छोड़ दो। एक यूजर ने लिखा है कि क्या यह खुद को बड़ा सेलिब्रेटी मानती है? इसे जागना होगा। शहनाज के एक फैन ने लिखा है कि लगातार शूटिंग करके सना कमजोर लग रही है, इसे आराम की जरूरत है। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा है कि ऐसा क्या किया है जो मुंह छिपाना पड़ रहा है? कुल मिलाकर शहनाज गिल के इस लुक को देखने के बाद लोगों ने सवाल उठाया है कि यह राज कुंद्रा क्यों बन गई है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X