शहनाज गिल से ज्यादा गुड लुकिंग निकली शहबाज बदेशा की गर्लफ्रेंड, पहली बार पैपराजी के सामने आया कपल

Shehbaz Badesha Girlfriend : शहनाज गिल के भाई शहबाद बदेशा इस वक्त चर्चा में हैं। वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने के बाद वो बिग बॉस के घर पहुंचे थे। लेकिन अब वो बाहर आ चुके हैं और सोशल मीडिया पर छाए हैं। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि बाहर आने के बाद वो कुछ ऐसा करेंगे जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।
दरअसल शहबाज ने शहनाज गिल के कहने पर अपनी गर्लफ्रेंड को मीडिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया। वीडियो में शहनाज गिल को पहले शहबाज के साथ देखा जा सकता है और उनके साथ मृदुल तिवारी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में शहनाज को काफी कुछ कहते सुना जा सकता है।
शहबाज की गर्लफ्रेंड
शहनाज गिल की होने वाली भाभी उनके ज्यादा सुंदर हैं। वीडियो में शहनाज कह रही हैं कि, ''शहबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड नहीं रिवील की है ना?'' पैपराजी कहते हैं कि बुलाओ कहां है? इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड आती है और शहनाज गिल पैपराजी के सामने से हट जाती हैं।
उनको बुलाया जाता है तो वो कहती हैं कि ये उनका मोमेंट है। शहनाज के इस अंदाज से लोग खुश हैं और कई तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया कर रहे हैं। शहनाज गिल अपने भाई को लेकर सलमान खान के पास बिग बॉस में पहुंचे थे।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वायरल हो रहे वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, ''भगवान आप सब पर कृपा करें शहनाज़।'' एक ने लिखा, ''वास्तव में मुझे पसंद है मुझे भाई कोई टेंशन नहीं है।'' एक ने लिखा, ''रश्मि लग रही है।'' एक ने लिखा, ''दोनों टमी से लग रहे हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











