शेफाली शाह ने आगामी सीरीज़ "ह्यूमन" में अपनी भूमिका के बारे में बोलीं- सबसे दिलचस्प
डिज़्नी+ हॉटस्टार ने अपने आगामी हॉटस्टार स्पेशल ह्यूमन का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है जो भारत में ह्यूमन ड्रग ट्रायल पर आधारित एक मेडिकल थ्रिलर है। सस्पेंस थ्रिलर, ह्यूमन, दवाइयों की दुनिया और हत्या, रहस्य, वासना और हेरफेर की मनोरंजक कहानी है। ट्रेलर में सामने आए सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक शेफाली शाह का है।शेफाली शाह ने ह्यूमन करैक्टर के विभिन्न रंगों को प्रदर्शित करते हुए कई भूमिकाएं निभाई हैं।
अपने शब्दों में उन्होंने उल्लेख करते हुए कहा कि ह्यूमन में गौरी नाथ का उनका करैक्टर अब तक निभाये गए सभी किरदारों में से सबसे ज़्यादा कॉम्प्लेक्स है। शेफाली ने साझा किया, "गौरी नाथ पैंडोरा का पिटारा है। आप नहीं जानते कि हर पल आपको क्या हिट करता है। वह जटिल, अप्रत्याशित और अशोभनीय है। न केवल मैंने ऐसा किरदार पहले कभी निभाया है, बल्कि मैं उनके जैसे किसी के बारे में न ही जानती हूँ और न ही सुना है!

"ह्यूमन में डॉ. गौरी नाथ की भूमिका में शेफाली को देखना निश्चित रूप से एक ट्रीट होगी!घातक दुष्प्रभावों के बावजूद, एक नई दवा के विकास को तेजी से ट्रैक करने के लिए एक फार्मा द्वारा भारत के ढीले क्लीनिकल ट्रायल रूल्स का उपयोग किया जा रहा है। इस बीच, 35 वर्षीय डॉ. सायरा सभरवाल को आइकोनिक 45 वर्षीय डॉ. गौरी नाथ की देखरेख में भोपाल के प्रमुख अस्पताल में एक ड्रीम जॉब मिल जाती है। गौरी के संरक्षण में सायरा का विकास होता है और धीरे-धीरे दोनों महिलाएं चिकित्सा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर एक गहरा रिश्ता बनाने लगती हैं।
हालांकि, एक चौंकाने वाली खोज उनकी लाइफ में उथल-पुथल पैदा कर देती है क्योंकि उनकी कहानी एक युवा माइग्रेंट वर्कर मंगू (20 वर्ष) के साथ जुड़ जाती है, जो चिकित्सा प्रणाली पर कहर बरपाने के लिए पूरी तरह तैयार है।।शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी अभिनीत 'ह्यूमन' 14 जनवरी 2022 से डिज़्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।


Click it and Unblock the Notifications