शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी जल्द ही हॉटस्टार के मनोरंजक मेडिकल ड्रामा 'ह्यूमन' में आएंगी नज़र!

By Filmibeat Desk

प्लेटफॉर्म पर हॉटस्टार स्पेशल्स की शानदार सफलताओं के बाद, डिज़नी+ हॉटस्टार ने अपने आगामी स्पाइन-चिलिंग मेडिकल ड्रामा 'ह्यूमन' की घोषणा कर दी है। सर्वोच्च प्रतिभाशाली कीर्ति कुल्हारी के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शेफाली शाह अभिनीत, पावर पैक्ड सीरीज़ का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के विपुल अमृतलाल शाह ने किया है और विपुल अमृतलाल शाह और मोजेज़ सिंह द्वारा निर्देशित है।

मनोरंजक सीरीज को मोजेज़ सिंह और इशानी बनर्जी ने लिखा है। ह्यूमन एक श्रृंखला के रूप में चिकित्सा की दुनिया के अप्रत्याशित रहस्यों को उजागर करता है। यह सीरीज़ मेडिकल ड्रामा की दुनिया और लोगों पर इसके प्रभाव में के बारे में है।

web series, वेब सीरीज

सीरीज़ के बारे में बात करते हुए, निर्माता और सह-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने साझा किया, "ह्यूमन, मैंने इस विषय पर 3 साल तक एक फिल्म की पटकथा के रूप में काम किया था और फिर मुझे लगा कि यह विषय एक फिल्म की पटकथा में समाहित होने के लिए बहुत बड़ी है जो केवल 2- 2.5 घंटे की होगी और तभी मैंने मोजेज़ सिंह से संपर्क किया और उन्हें स्क्रिप्ट दी।

उन्होंने इसे पढ़ा और उन्हें यह बेहद दिलचस्प लगी। मोज़ेज़ सिंह ने इशानी बनर्जी को बोर्ड पर लिया, उसके बाद स्तुति नायर व आसिफ मोयल को और उन्होंने इस विशेष शो को लिखना शुरू कर दिया।

हम मेडिकल दुनिया का सही प्रतिनिधित्व करने के लिए श्रृंखला बनाना चाहते थे और इस दुनिया की एक संपूर्ण प्रस्तुति की पेशकश करने के लिए पात्रों के पर्सनल रिलेशन्स और संघर्षों को भी चित्रित करना चाहते थे। हमें विश्वास है और उम्मीद है कि दर्शकों को यह कहानी पसंद आएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X