शेफाली जरीवाला ने हिंदुस्तानी भाऊ को बांधी राखी, क्यूट वीडियो में देखने लायक है भाऊ का रिएक्शन

रक्षाबंधन पूरे देश में धूम से मनाया जा रहा है और इस वक्त शेफाली जरीवाला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हिंदुस्तानी भाऊ भी नजर आ रहे हैं। दरअसल कांटा लगा गर्ल ने हिंदुस्तानी भाऊ को राखी बांधी है और उनको भाई मानती हैं।
दोनों का रिश्ता बिग बॉस के घर में ही शुरु हुआ था और तब से दोनों अक्सर मिलते रहते हैं। शेफाली जरीवाला ने ये स्वीट वीडियो पोस्ट किया है जो कि काफी पसंद किया जाता है। अभिनेत्री ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ''मेरा भाऊ।''
वीडियो की बात करें तो पहले शेफाली को भाऊ की आरती उतारते देखा जा सकता है और इसके बाद वो राखी बांधती हैं और आशीर्वाद लेती हैं। हिंदुस्तानी भाऊ भी शेफाली को गले लगाते और साथ में तस्वीरें क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही इसको काफी पसंद किया जा रहा है और खबर लिखे जाने तक इसको करीब 15 हजार लोगों ने लाइक किया है।
वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स भी सामने आए हैं और एक ने लिखा है, ''भाई पूरा बदल गया।'' एक का कहना था, ''गाना इस वीडियो पर उपयुक्त नहीं है।'' एक ने लिखा, ''रक्षा बंधन की शुभकामनायें।'' एक यूजर ने लिखा, ''रक्षाबंधन के दिन बहन और भाई का वाह प्यारा वीडियो।'' जबकि एक ने लिखा, ''भाई बहन का प्यार।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं शेफाली ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। शेफाली जरीवाला बिग बॉस के बाद किसी शो का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से वो लाइमलाइट में रहती हैं। कांटा लगा गाने से सबके दिलों पर राज करने वाली शेफाली जरीवाला फिल्मों से दूर हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











