Shefali Jariwala ने मौत से पहले किया था ये काम, दोस्त ने कहा- 'ये तो आजकल सब कर रहे हैं, बस उनका वक्त बुरा था'

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala Death Reason Revealed by her friend: 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को अचानक निधन हो गया। सिर्फ 42 साल की उम्र में इस तरह चली जाना हर किसी के लिए चौंकाने वाला है। उनकी मौत की वजह को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

कहा जा रहा है कि शेफाली जरीवाला खुद को यंग रखने के लिए एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट्स ले रही थीं, लेकिन अभी तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है, इसलिए कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता। इस दुखद मौके पर शेफाली की करीबी दोस्त पूजा घई ने विक्की ललवानी के साथ एक इंटरव्यू में उनके आखिरी दिनों के बारे में बताया।

'वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं'

पूजा घई ने बताया कि जिस दिन शेफाली का निधन हुआ, उस दिन उन्होंने विटामिन C की IV ड्रिप ली थी। यह आजकल आम बात मानी जाती है। पूजा ने कहा- 'आजकल हर कोई विटामिन C लेता है- कोई टैबलेट से, तो कोई IV ड्रिप से। COVID के बाद तो यह और भी आम हो गया है। मैं खुद भी लेती हूं। शेफाली ने भी वही किया जो बाकी लोग करते हैं। लेकिन अफसोस कि उस दिन शायद वक्त ही खराब था।'

पूजा ने यह भी बताया कि शेफाली का प्रोफेशन ऐसा था, जिसमें हमेशा अच्छे दिखना जरूरी होता है। उन्होंने कहा- 'शेफाली बहुत प्रोफेशनल थी। वो हमेशा फिट और खूबसूरत दिखना चाहती थी और सच में वो दिखती भी थीं। जब मैं उन्हें अंतिम दर्शन के लिए देखने गई, तो यकीन नहीं हुआ... वो अब भी बेहद सुंदर लग रही थीं। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं। उनको आखिरी बार देखने वाला पल दिल तोड़ देने वाला था।'

पुलिस ने लिया IV देने वाले का बयान

उन्होंने आगे बताया- 'मैंने खुद देखा कि पुलिस उस व्यक्ति को बुला रही थी जिसने उन्हें ड्रिप दी थी। तभी सबको पता चला कि उन्होंने उसी दिन IV ड्रिप ली थी। लेकिन ड्रिप लेना अपने आप में कोई खतरनाक चीज नहीं होती। ये बस एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी।'

'अब भी यकीन कर पाना मुश्किल'

पूजा घई ने बातचीत के अंत में कहा कि शेफाली का इस तरह अचानक जाना सभी के लिए एक गहरा सदमा है। वो एक जिंदादिल इंसान थीं, जो हमेशा मुस्कुराती रहती थीं। उनका जाना सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि इंडस्ट्री और उनके दोस्तों के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है।

More from Filmibeat

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X