Shefali Jariwala का अजीबोगरीब बयान, कहा- 'प्राइवेट पार्ट पर फोकस करें, मुझे परेशानी नहीं, इस पर मेहनत की है'

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala On Paparazzi: बिग बॉस 13 रियलिटी शो के सबसे लोकप्रिय सीज़न में से एक था, जिसमें शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा, दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज़ गिल, रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा जैसे कंटेस्टेंट शामिल थे। हाल ही में, पारस छाबड़ा ने बिग बॉस 13 की को-कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के साथ एक पॉडकास्ट को होस्ट किया।

इस दौरान पारस ने एक घटना को याद किया जब शेफाली और उनके पति पराग त्यागी बाहर घूम रहे थे और उनका झुमका जमीन पर गिर गया। जैसे ही वह इसे उठाने वाली थीं, उनके पति ने इंटरफेयर किया और खुद ही झुमका उठा लिया, क्योंकि वे पैपराजी की महिलाओं की पीछे से तस्वीरें लेने की आदत के बारे में जानते थे। कई एक्ट्रेस ने पैपराजी के इस बर्ताव को ट्रोल किया है और फोटोग्राफरों से पीछे से उन्हें शूट ना करने के लिए कहा है।

हालांकि, शेफाली का नजरिया अलग था। जब पारस ने उनसे महिलाओं की बैक पर फोकस करने वाले पैप के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "नहीं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं अपनी बैक पर बहुत मेहनत करती हूं। तो थोड़ा अच्छे दिखे - इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है।"

इससे पहले, जान्हवी कपूर और अरबाज खान समेत बॉलीवुड की कुछ लोकप्रिय हस्तियों ने लगातार उनका पीछा कर रहे पैपराजी को जवाब दिया था। कुछ महीने पहले, जान्हवी ने अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के दौरान गलत एंगल से उनकी तस्वीर लेने की कोशिश करने वाले एक पपराजी को वॉर्निंग दी थी। लाल रंग की बैकलेस ड्रेस पहने हुए, एक्ट्रेस को फोटोग्राफर से सख्ती से कहते हुए वीडियो में पकड़ा गया, "आप ना गलत गलत एंगल मत लिया कीजिए प्लीज।"

सिंगर नेहा भसीन ने भी पैपराजी को उनकी बैक से तस्वीरें खींचने के लिए आड़े हाथों लिया था। नेहा ने फोटोग्राफरों पर कटाक्ष किया था, जब उन्होंने उनसे फोटो खिंचवाने के लिए कहा था। एक क्लिप में नेहा ने कहा था, "लेना तो आपने हमेशा पीछे से ही होता है।" बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट आयशा खान ने भी पैपराजी पर उनकी गलत तस्वीरें खींचने के लिए निशाना साधा था। आयशा ने एक बार इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा नोट पोस्ट किया था, जिसमें कुछ फोटोग्राफरों के घिनौना बर्ताव पर सवाल उठाया गया था।

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X